ब्रेकिंग

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

सूचना

: SDM मेघा पवार ने किया राजगढ़ के मतदान केंद्रों का निरीक्षण ,मतदान केंद्रों को सर्व सुविधा युक्त बनाने के दिए निर्देश

Admin

Thu, Mar 21, 2024


सरदारपुर। धार - महू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 25 तहसील सरदारपुर के सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवं एसडीएम श्रीमती मेघा पवार ने नगर परिषद राजगढ़ में आने वाले 18 मतदान केंद्रों (बुथों) का निरीक्षण किया । उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी एवं स्वीप प्लान नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवं एसडीएम श्रीमती मेघा पवार द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में 05 मतदान केंद्रों , शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में 06 केंद्रों , आंगनवाड़ी 02 मतदान केन्द्रों , शाला दलपुरा 02 मतदान केंद्र , प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ 03 मतदान केंद्रों , कुल मिलाकर 18 मतदान केंद्रों का अवलोकन कर सेक्टर अधिकारियों को उसमें पाई गई कमियों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया।

मतदान केंद्रों को सर्व सुविधा युक्त बनाकर मतदान दलों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए ऐसे निर्देश दिए। इस मौके पर आराधना डामोर सेक्टर अधिकारी , राजकुमार ठाकुर , संजय शर्मा नगर परिषद राजगढ़ ,गंभीर सिंह गोयल , राधेश्याम पवार, कविता भूरिया मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें