ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: बल्क मिल्क चिलिंग प्लांट एवं दूध डेयरियों पर दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों के नमुने जांच हेतु लिये


धार। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के द्वारा जिले में स्थित बल्क मिल्क चिलिंग प्लांट एवं दूध डेयरियों पर दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों की नमूना कार्रवाई निरंतर जारी है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में गत दिवस ग्राम बरमंडल, तहसील सरदारपुर स्थित शासकीय दुग्ध समिति मर्यादित से मिश्रित दूध एवं पवन मारू के रामधुन दूध डेयरी से मिश्रित दूध के नमूने तथा ग्राम दसई तहसील सरदारपुर स्थित दूध उत्पादक सहकारी समिति से मिश्रित दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया है। गुरुवार को त्रिमूर्ति चौराहा धार स्थित शारदा डेयरी से मिश्रित दूध एवं घी के नमूने, राजवाडा, धार स्थित सोमानी दूध सेवा से मिश्रित दूध एवं दही के नमूने, ग्राम सादलपुर, तहसील धार स्थित ओसवाल इंडो ग्लोबल वेंचर्स से गाय के दूध के दो नमूने एवं सादलपुर में ही स्थित साई ट्रेडर्स से टुडे एगमार्क देसी घी एवं धौलपुर फ्रेश देसी घी के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। अभियान में कुल 7 प्रतिष्ठानों से 7 नमूने दूध के 3 नमूने घी के एवं एक नमूना दही का जांच हेतु लिए गए हैं। लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही अभिहित अधिकारी सचिन लोगरिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता एवं आर. जी. माता के द्वारा की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें