ब्रेकिंग

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

सूचना

: मुख स्वास्थ्य दिवस पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया

Admin

Tue, Apr 2, 2024

              

सरदारपुर। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल सरदारपुर में  वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एमएल जैन द्वारा कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर  दन्त चिकित्सक  डॉक्टर शिवांगिनी जोशी द्वारा बताया गया की मुख स्वच्छता के लिए एक विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें मुख स्वास्थ्य क्यों जरूरी है एवं इसके क्या फायदे हैं यह आम जनता में प्रचार प्रसार के माध्यम से बताया जाएगा l मुख शुद्धि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है तथा यह गंभीर बीमारियों की रोकथाम करता है तथा इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मुंह की सफाई के प्रति जागरूक करना है। इसमें मुख्य रूप से मुंह को ब्रश से दिन में दो बार साफ करना, शीतल पेय, अधिक चीनी वाला भोजन न करने के लिए भी जागरूक किया जावेगा। ब्रश को दांतों में मसूड़े के बीच 45 डिग्री के एंगल से घुमाते हुए ऊपर से नीचे की ओर चलना है ताकि दांत पूर्ण रूप से साफ हो सके तथा मुंह का संक्रमण ना फैले l

इसके लिए महाविद्यालय स्कूल तथा उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमें मुंह से संबंधित बीमारियों की स्क्रीनिंग की जावेगी l इस अवसर पर  वरिष्ठ डॉक्टर नितिन जोशी, डॉ. दीपक, दंत चिकित्सक डॉ. अनुकृति दीक्षित डॉ. वैशाली जाकोदिया डॉ. श्रुति मकवाना, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राजू सिंह गडरिया,बी ई ई संजय सिंगार, ब्लॉक कम्युनिट

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें