ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: पंच पुष्प महा शिवपुराण कथा के लिये कल दोपहर मे जिले की सीमा मे प्रवेश करेगे पंडित प्रदीप मिश्रा

Admin

Wed, Mar 22, 2023


वाहनो के काफीले के साथ शोभायात्रा के रूप मे होगा आगमन,जगह-जगह होगा स्वागत

https://youtu.be/vGGimr7-CxQ

बदनावर। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कोटेश्वर में होने वाली शिव महापुराण कथा के लिए गुरुवार को दोपहर 2 बजे धार जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे। घाटाबिल्लोद से धार जिले में प्रवेश अवसर पर वाहनों के काफिले के साथ कोद तक वाहन यात्रा के माध्यम से शोभायात्रा के रूप में कोद तक लाया जाएगा। आयोजक शरद सिंह सिसोदिया ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा का घाटाबिल्लोद से प्रवेश होगा जो वाहनों के काफिले के साथ लेबड सादलपुर, नागदा कानवन होते हुए बदनावर पहुंचेगा,यहां से पेटलावद मार्ग की और मुड़ते हुए बखतगढ़, रेशमगारा होते हुए कोद पहुंचेंगे। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा।
’आयोजन को लेकर प्रबंधन व्यवस्था की अंतिम बैठक बुधवार को हुई सम्पन्न’
श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर बनाई गई विभिन्न प्रकार की 25 समितियों पर प्रबंध समिति के 50 सदस्यों को सभी समितियों में जिम्मेदारी दी गई। प्रत्येक समिति में प्रबंध समिति के दो सदस्यों को नियुक्त किया गया जो आवंटित समिति का निरंतर अवलोकन करेंगे। प्रबंध समिति के सदस्यों को वॉकी टॉकी मोबाइल के जरिए संपर्क में रखा जाएगा जो मंच के पीछे स्थापित कार्यालय से जुड़े रहेंगे प्रत्येक गतिविधि एवं आवश्यकता के लिए संबंधित स्थल से ही कार्यालय पर सम्पर्क करेंगे।
कथा प्रारंभ होने के 2 दिन पूर्व भोपाल से 60 वर्षीय महिला कथा स्थल पर कथा श्रवण करने के लिए पहुंची। बैठक में समूचे अंचल के स्थानीय नेता समाजजन जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य जन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें