ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

: महाशिवरात्रि कल, मंदिरो मे तैयारियां हुई पूर्ण,अति प्राचीन गंगामहादेव से होगा भगोरिया का आगाज,SDM ने पहुंच कर तैयारियों का लिया जायजा

Admin

Thu, Mar 7, 2024

अमझेरा। महाशिवरात्रि का पर्व कल शुक्रवार को धर्म मय माहौल मे उत्साह से मनाया जायेगा। महाशिवरात्रि को लेकर नगर के सभी शिव मंदिरो मे तैयारियां पूर्ण हो गई है नगर के प्रमुख शिव मंदिर राज राजेश्वर महादेव, वर्देश्वर महादेव, पशुपतिनाथ महादेव, जयेश्वर महादेव, गंगेश्वर महादेव, रत्नेश्वर महादेव, सिद्धनाथ महादेव साहित अन्य मंदिरो मे आकर्षक विधुत सज्जा की गई हे। कल अल सुबह से भक्तो द्वारा जलाभिषेक किया जायेगा पूरे दिन भगवान की पूजन की जाएगी शाम को सभी मंदिरो मे आकर्षक फूलो से श्रंगार कर महाआरती एवं प्रसादी का वितरण किया जायेगा।

गंगा महादेव से भगोरिया का आगाज

आदिवासी लोक संस्कृति के पर्व भगोरिया का आगाज पास के गांव सुल्तानपुर के अति प्राचीन गंगामहादेव से होगा। गंगा महादेव पर एक दिवसीय मेले का भी आयोजन होता हे जिसमे खाने पिने की दुकाने, झूले चकरी साहित अन्य दुकाने बड़ी संख्या मे लगती है । प्राचीन गंगा महादेव मंदिर पर हजारों लोग दर्शन पूजन करने पहुंचेंगे वही मैदान मे आसपास गावों से सेकड़ो मांदल लेकर आदिवासी बंधु पारम्परिक वेशभूषा मे पहुंचकर भगोरिया का आगाज करेंगे। मंदिर परिसर मे लगने वाले मेले की तैयारियां पूर्ण हो गई है । एस डी एम मेघा पंवार,  टी आई संजय सिह बेस साहित अधिकारियो ने गुरुवार को पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें