ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

: हाथीपावा मे तेंदुए का हमला,चार ग्रामीण घायल

Admin

Wed, May 22, 2024


अमझेरा@ अभिजीत पंडित। पास के ग्राम हाथीपावा मे बास काटने गये ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया बिच बचाव करने आये अन्य तिन लोगो पर भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया है । घटना के बाद ग्रामीण चारो घायलों को लेकर अमझेरा अस्पताल पहुँचे जहा घायलों का उपचार किया जा रहा है ।

प्रत्यशदर्शी मान सिंग रावत ने बताया कि गजेंद्र अपने घर के पास मे लगे बॉस की कटाई कर रहा था तभी झाड़ियों मे से आकर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। जैसे हि गजेंद्र चिल्लाया तो अन्य ग्रामीण भी दौड़ कर पहुँचे फिर तेंदुए ने अन्य तिन लोगो को भी अपना शिकार बना लिया। अमझेरा स्वास्थ केंद्र प्रभारी डॉक्टर सुशांत बहादुर ने बताया कि हाथी पावा गांव के घायल आये हे जिनके हाथ पेर, मुँह, गले मे दात के निशान लगे है । घायल कालू सोहन, मुनसिंग तौलिया, नानूराम दरियाव, गजेंद्र अनसिंग है जिसमे नानूराम गंभीर घायल है जिस पर सबसे ज्यादा घाव है सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है ।

घटना के बाद अमझेरा वन विभाग के कोई अधिकारी कर्मचारी मोके पर नही पहुँचे। ग्रामीणों का कहना हे की पूर्व मे भी कई बार हमारे पालतू पशुओं पर तेंदुए ने हमला किया जिसकी जानकारी वन विभाग को देते हे लेकिन जंगल मे कोई नही जाता। गोरतलब हे कि चार वर्ष पूर्व भी हाथीपावा मे हि एक पांच वर्ष की बालिका को तेंदुआ उठाकर ले गया था । बाद मे पिंजरा लगाकर उसे पकड़ा था

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें