ब्रेकिंग

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

सूचना

: लोकसभा चुनाव को देखते हुई सरदारपुर में हुई पुलिस की बलवा ड्रिल परेड

Admin

Thu, Apr 4, 2024

सरदारपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए  पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में  गुरुवार को  सरदारपुर अनुभाग में बलवा ड्रिल परेड का आयोजन किया गया।

एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की सरदारपुर के खेल परिसर मैदान में  रक्षित निरीक्षक  पुरुषोत्तम बिश्नोई एवं सूबेदार नितेश राठौर एवं उनकी टीम के द्वारा पुलिस थाना सरदारपुर, पुलिस थाना राजगढ़, पुलिस थाना अमझेरा एवं पुलिस थाना राजोद के पुलिस बल के साथ बलवा ड्रिल परेड की गई।

बलवा ड्रिल परेड में थाना प्रभारी सरदारपुर  प्रदीप खन्ना, थाना प्रभारी राजगढ़  संजय रावत, थाना प्रभारी अमझेरा  रविंद्र कुमार बारिया, थाना प्रभारी राजोद हीरूसिंह रावत, चौकी प्रभारी रिंगनोद जगदीश निनामा,  चौकी प्रभारी केशवी राजशेखर वर्मा,  चौकी प्रभारी तिरला कालू सिंह बामनिया एवं चौकी प्रभारी दसई उप निरीक्षक डामोर एवं अनुभाग के सभी थानो और चौकियों का पुलिस बल शामिल रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें