ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

रक्तदान शिविर : सिविल हॉस्पिटल में सम्पन्न हुआ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

Bakhtavar Express

Sun, May 31, 2026

सरदारपुर। तहसील मुख्यालय सरदारपुर स्थित सिविल हॉस्पिटल में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान सेवा समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ। शिविर में नगर एवं आसपास के क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों, व्यापारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के इस महायज्ञ में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाते हुए रक्तदान महादान किया। शिविर में 40 से अधिक रक्तदाताओं ने अपना अमूल्य रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के लिए योगदान दिया। रक्तदाताओं में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान के लिए सुबह से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों का आना शुरू हो गया था और पूरे दिन उत्साहपूर्ण वातावरण दिखाई दिया। एसडीएम सलोनी अग्रवाल भी शिविर में पहुंची और उपस्थितजनो से चर्चा कर जानकारी ली साथ ही हॉस्पिटल की व्यवस्था को लेकर प्रभारी सीबीएमओ डा सचिन द्विवेदी से जानकारी भी ली। सेवा निवृत्त एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री भी शिविर में उपस्थित हुए। अतिथियों ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए प्रमाण-पत्र भेंट सम्मान किया और रक्तदान को महादान बताया और नियमित रूप से रक्तदान करने का संदेश दिया।

शिविर का पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया फीता काटकर शुभारंभ किया इस दौरान समाज सेवी दिनेश मिंडा, मंडल अध्यक्ष ओंकार जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, महामंत्री नवीन गोयल, रामेश्वर मारू, मोहन यादव, चंद्रशेखर कामदार, गोकुल यादव, संयम जैन, अशोक वरफा, सुदीप तिवारी, संयम सोनी आदि उपस्थित थे। शिविर में स्वास्थ विभाग धार एवं सरदारपुर रक्तदान टीम में मंजू गुजराती मेम, देवेंद्र सोलंकी, सोहन, बीपी त्यागी, निर्मला बिलवार, शेफाली, प्रवीण, कमल और विशाल सहित स्टाफ का सहयोग रहा। समिति के चंद्रशेखर कामदार ने सभी रक्तदाताओं, स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें