ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: स्वास्थ विभाग ने लेंडगांव मे झोलाछाप के क्लिनीक पर की कार्यवाही,मिली एक्सपायरी डेट की दवाईया

Admin

Fri, Mar 17, 2023


ईलाज के नाम पर ग्रामीणो को दवाईया देकर कर रहा था मोटी रकम वसुल
उपचार इंसानो का दवाईया पशुओ की भी मिली

सरदारपुर। सीबीएमओ डाॅ. नितिन जोशी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम लेड़गांव में झोलाछाप के क्लिनीक पर कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में गोली-दवाई जप्त की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर की टीम शिकायत के आधार पर ग्राम लेड़गावं पहुंची। जहां पर बिना रजिस्ट्रेशन के आधार पर ग्रामीणों का इलाज कर रहे झोलाछाप उज्जवल भारती के यहां कार्यवाही की गई।

विभाग की टीम द्वारा भारी मात्रा में गोली, दवाई एवं इंजेक्शन जप्त किए है। साथ ही विभाग द्वारा झोलाछाप डाॅं. के यहां से एक्सपायरी डेट वाली एवं पशुओं की दवाइयां भी जप्त की गई। बताया जा रहा है कि उक्त झोलाछाप द्वारा अपने क्लिनिक पर मेडिकल स्टोर भी खोल रखा था। जहां से एक्सपायरी डेट वाली मेडिसिन जप्त हुई है। उक्त डाॅ. द्वारा इलाज के नाम पर ग्रामीणों को ये दवाईयां देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के डाॅ. अनिल पाटीदार, बीईई संजय सिंगार, सोहन पाटीदार, अमित वर्मा ने द्वारा झोलाछाप के यहां कार्यवाही कर आगे की कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन तैयार किया गया। दरअसल क्षेत्र में बड़ी तादात में झोलाछाप डॉक्टर ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ कर रहें है। ग्राम लेड़गाव में जब स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्यवाही करने पहुंचे तो एक अन्य झोलाछाप डाॅ. वहां से फरार हो गया।

इनका कहनाः-
लेडगांव मे झोलाछाप के क्लिनीक पर कार्यवाही की गई है। दवाईया जप्त की है। उनका परिक्षण ड्रग इंस्पेक्टर से करवाया जा रहा है। वही तहसील क्षैत्र के अन्य ग्रामीण अंचलो मे भी इस तरह की कार्यवाही की जायेगी।
नितीन जोशी
सीबीएमओ सरदारपुर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें