ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

: गोरा शिव महिला मंडल ने किया शिव-पार्वती विवाह का आयोजन,ढोल ढमाके से निकाला बनोला

Admin

Fri, Mar 8, 2024


सरदारपुर। नगर के शासकीय शंकर हनुमान मंदिर पर परम्परागत अनुसार महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में गोरा शिव महिला मंडल हंसा शर्मा के सानिध्य में 9 दिवसीय शिव-पार्वती विवाह श्रद्धा उमंग के साथ मनाया गया। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शंकर हनुमान मंदिर में विराजमान 12 ज्योतिलिंग का अभिषेक ब्रम्ह मुहूर्त में विधि-विधान मंत्रोच्चार के साथ गोरा शिव मंडल की आचार्या हंसा शर्मा द्वारा करवाया गया। महिला मंडल द्वारा दोपहर 2 बजे मन्दिर परिसर से सुसज्जित वाहन में शिवजी का ढोल धमाके से बनोला निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भोलेनाथ के भक्तजन बनोले में रास्ते भर झूमते-नाचते चल रहे थे। महिलाओं युवतियों ने भी नृत्य किया। बनोले में विशेषकर बच्चों में ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। भोले बाबा को नगर भ्रमण कराते हुए शाम 6 बजे पुनः शंकर हनुमान मंदिर पहुंचकर शंकर पार्वती का विवाह हंसा शर्मा द्वारा विधि-विधान से करवाया गया। महाकाल भक्तों द्वारा विवाह में कन्यादान भी किया गया। शंकर-पार्वती विवाह होने के बाद महाआरती व प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें