ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

: शाकउमा विद्यालय राजगढ मे प्रवेश उत्सव मनाकर किया निःशुल्क पुस्तकों का वितरण

Admin

Tue, Jun 18, 2024

राजगढ। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान अतिथीयो ने कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक की समस्त छात्राओं को तिलक लगाकर निःशुल्क पुस्तक वितरण किया गया। प्रवेश उत्सव के मुख्य अतिथि के रुप में दीपक जैन उपाध्यक्ष नगर परिषद राजगढ़ , श्रीमती आराधना डामोर और विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर सुनील ओस्तवाल प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ एवं श्रीमती संगीता पाठक , विष्णु रघुवंशी थे। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के पूजन के साथ किया गया।
सरस्वती वंदना निक्की राठौर के द्वारा प्रस्तुत की गई। अतिथियों का पुष्पहारो से स्वागत विष्णु रघुवंशी व श्रीमती अनीता चैधरी व दीपक बानिया ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक वितरण कर योजना का लाभ दिया गया । दीपक जैन उपाध्यक्ष नगर परिषद राजगढ़ ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सम्मान करने और अच्छे से विद्या अध्ययन कर स्कूल का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया । अवसर पर संस्था के विद्यार्थियों के साथ-साथ समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा । कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी सरदारपुर ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें