ब्रेकिंग

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

सूचना

: स्वयं की और दूसरों की जान जोखिम में ना डालें,लोडिंग वाहन, पिकअप, बोलेरो वाहनों को पुलिस की समझाईश, चेतावनी एवं कार्यवाही

Admin

Tue, Apr 2, 2024

सरदारपुर।  पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सिंह एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन पर  एसडीओपी सरदारपुर  आशुतोष पटेल के नेतृत्व में सूबेदार नितेश राठौर एवं उनकी टीम द्वारा  सरदारपुर अनुभाग में लगातार ट्रैफिक के विभिन्न विषयों पर जागरूकता समझाइश एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। सोमवार को  सूबेदार नितेश राठौर एवं उनकी टीम द्वारा राजगढ़ स्थित कुक्षी चौराहे एवं अमझेरा के मागोद तिराहे पर  लोगों को एक साथ अधिक संख्या में बिठाकर ले जाने वाले लोडिंग वाहनों, पिकअप एवं बोलेरो वाहनों पर कार्यवाही की गई है।

टीम द्वारा कुक्षी चौराहे एवं मांगोद तिराहे पर लोडिंग वाहनों,पिकअप, बोलेरो वाहनों में सवारी एवं मजदूरों  को भरकर ले जाने वाले वाहनों को संभावित दुर्घटना के संबंध में समझाईश दी गई। वाहन चालकों द्वारा वाहन में पीछे लोहे एवं लकड़ी के रैक लगाकर अधिक संख्या में लोगों को बिठाने वाहनों के रैक निकालकर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। कुल 10 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 5000रू समन शुल्क किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें