ब्रेकिंग

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

सूचना

: कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर बहनो को दी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की जानकारी,मोबालाईजर से जानी फार्म भरने की प्रक्रिया

Admin

Sat, Apr 1, 2023


हातोद मे पेपर मिल का भी किया निरीक्षण,अधिकारियों से ली जानकारी,एसडीएम को पानी आपूर्ति के लिये योजना बनाने के दिये निर्देश

सरदारपुर । कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज सरदारपुर तहसील का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भोपावर,रूपारेल,खरेली मे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शिवीरो का निरीक्षण किया साथ ही हातोद औद्योगिक क्षेत्र मे पहुंचकर निर्माणाधीन क्राफ्ट पेपर मिल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शिविर मे खरेली मे कियोस्क संचालक एवं मोबिलाइजर से योजना मे ई केवाईसी की प्रक्रिया समझी साथ ही कलेक्टर श्री मिश्रा ने मोबालाईजर से पूछा की उन्हे पता नही की योजना का फॉर्म किस तरह भरा जाता है बताये मोबालाईजर ने कलेक्टर को पूरी प्रक्रिया आनलाईन करके बताई ।

https://www.youtube.com/watch?v=6Mh66MW5tDU

वही खरेली मे कलेक्टर मिश्रा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शिविर मे पहुंचे यहां पर मकान के बाहर बरामदे मे शिविर के माध्यम से बहनो के फार्म भरे जा रहे थे। खरेली मे कलेक्टर आम व्यक्ति के भांति बरामदे मे चटाई पर  बैठ गये वही एसडीएम राहुल चौहान भी उनके साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर ने बहनों से वार्तालाप कर योजना के बारे मे बताया और कहा की यदि आपका संयुक्त खाता हो तो एक नया खाता स्वयं उनके नाम से  ही खुलवाये साथ ही बैंक मे जाकर उसे आधार से लिंक करवाये। कलेक्टर ने उपस्थित महिलाओं को कहा की ई केवाईसी की प्रक्रिया पुरी तरह निःशुल्क है उन्होंने पूछा की उनसे किसी ने पैसे तो नही लिये महिलाओ ने बताया की नही कोई पैसा नहीं लिया। वही कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने एसडीएम राहुल चौहान को निर्देश देते हुए कहा की जनपद पंचायत को साथ मे लेकर तहसील क्षेत्र का भ्रमण करे जहा पर लाडली बहना योजना के शिवीर संचालित हो रहे है वहा पर कोई कमी हो तो उसे दुरुस्त करे तथा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे।

https://youtu.be/Uhd8t1_R4Q0

कलेक्टर ने हातोद औद्योगिक क्षेत्र मे निर्माणाधीन पेपर मिल का निरीक्षण किया तथा कंपनियों के अधिकारियों से पुरी जानकारी ली कब तक यह प्रारंभ होगी तथा इससे क्षेत्र के कितने लोगो को रोजगार मिलेगा। कलेक्टर ने यह भी पूछा की सरदारपुर तहसील मे आजीविका मिशन की महिलाओं को इससे कैसे जोड़ा जा सकता है। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिये की उद्योग आरंभ होने के बाद यहां पर जरूरी पानी की आपुर्ति किस प्रकार होगी इसके लिए पीएचई विभाग से समन्वय बनाकर योजना बनाये। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें