ब्रेकिंग

सरदारपुर तहसील में ब्राह्मण समाज का 8 स्थानों पर होगा अन्नकूट महोत्सव, घर-घर पहुंचकर दिया जा रहा निमंत्रण

गुजरात में अवैध शराब पहुंचना बिना सरकार के संरक्षण के संभव नहीं - पटवारी

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

सूचना

: राजोद मे मौसम का बदलाव,चने के आकार के ओले गिरे,हवा मे मतदान केंद्र का पंडाल धराशाई,बिजली नही होने से मोबाइल की रोशनी मे किया मतदान

Admin

Mon, May 13, 2024

राजोद। सोमवार को राजोद मे अचानक मौसम ने करवट ली। यहा पर दोपहर मे अचानक मौसम बदला और हवा आंधी के साथ बारिश हुई इस दौरान चने के आकार के औले भी गिरे। सुबह से ही तेज गर्मी एंव उमस का वातावरण रहा दोपहर मे पारा तेजी से बढा लेकीन दोपहर में 2.40 बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरु हो गई इस दौरान चने के आकर के ओले भी गिरे ।बारिश 25 से 30 मिनट तक होती रही।सडको पर पानी बह निकला किसानो को खेतो मे चल रही हकाई जुताई का काम बीच मे ही अधुरा छोडना पडा। मोसम मे ठंडक घुल गई।वही रानीखेडी मतदान केन्द्र पर लगा टेंट तेज हवा मे गिर गया। शाम 5.30 बजे तेज हवा के कारण बिजली सप्लाई बंद होने से मतदान करने आए वोटर मोबाइल की रोशनी मे मतदान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें