ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

: लाबरिया दसाई मार्ग पर बोलेरो और बाइक की टक्कर,बाइक सवार दंपती हुए गंभीर घायल

Admin

Sat, May 18, 2024

बरमंडल। लाबरिया दसाई मार्ग पर आज सुबह करीब 10.30 बजे बाईक और बोलेरो वाहन की भिड़त हो गई जिसमे बाइक सवार पति पत्नी गंभीर घायल हो गए जिन्हें डायल 100 की मदद से अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार लाबरिया दसाई मार्ग पर बरमंडल से करीब 3 किमी दूर बाइक और बोलेरों वाहन की आमने सामने टक्कर हो गई।

बोलेरो एमपी 43 बीडी 1612 बरमंडल से लाबरिया की ओर जा रही थी वही बाइक एमपी 45 एमडी 6500 लाबरिया से बरमंडल की और आ रहा थी पुलिया के निकट बाइक और बोलेरो की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार विक्रम पिता चंदा डामर उम्र 32 वर्ष निवासी कालिखमांड और उसकी पत्नी विष्णु पति विक्रम उम्र 28 वर्ष और एक बच्चा घायल हो गया।

सूचना मिलने पर डायल 100 के पायलट गिरधारी वास्केल और प्रधान आरक्षक प्रताप सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल सरदारपुर ले गए । जहां पर प्राथमिक उपचार कर विक्रम और विष्णु को गंभीर घायल होने पर रेफर किया गया।
उल्लेखनीय है कि लाबरिया से बरमंडल मार्ग पर तीन किमी के दायरे में अधिक मोड़ होने से हर वर्ष एक दो दुर्घटना होती रहती है। मार्ग को टू लेन में परिवर्तित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें