ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जन शिक्षा केंद्र अमझेरा पर किया बाइक रेली का आयोजन

Admin

Wed, Apr 24, 2024


अमझेरा। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनशिक्षा केन्द्र अमझेरा संकुल अंतर्गत समस्त शासकीय शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत्त समस्त शिक्षकों व अन्य शासकीय कर्मचारियों के द्वारा ग्राम अमझेरा में बाईक रैली का आयोजन किया गया। उक्त बाईक रैली ग्राम अमझेरा के मुख्य-मार्गों से निकाली गई। व मतदाता जागरूकता से संबंधित नारों की तख्तियां लगाकर, नारे लगाये गए। व वाहन रैली का समापन महाराणा बख्तावरसिंह शा.उ.मा.वि.अमझेरा के विद्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त शिक्षकों व अन्य शासकीय कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाकर की गई। उक्त वाहन रैली में संकुल प्राचार्य अमझेरा सेफूदिन शेख व संकुल के जनशिक्षक सुशील कुमार खंडेलवाल, कैलाश चन्द्र बघेल एवं संकुल सह-समन्वयक गोविंद हामड़, व अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें