ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: कार्य में लापरवाही बरतने पर बाग विकासखंड की 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की सेवा समाप्त की

Admin

Wed, Jun 11, 2025

सरदारपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग बाग के परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल ने 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की सेवा समाप्ति के आदेश जारी है। अपने कार्य में लगातार लापरवाही बरतने को लेकर यह कार्रवाई की गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग बाग के परियोजना अधिकारी द्वारा जारी आदेश अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र थाना पटेलपूरा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शारदा गुमान तथा आंगनवाड़ी केंद्र जामन्यापूरा पांडवगुफा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमलाबाई डोडवे द्वारा लगातार अनुपस्थित तथा अपने कार्य मे लापरवाही बरतने के चलते सेवा समाप्त की गई है। महिला बाल विकास विभाग बाग के परियोजना अधिकारी कमलसिंह निगवाल ने बताया कि दोनों ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पद रिक्त घोषित किया गया है। श्री निगवाल ने बताया भविष्य में अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा केंद्र संचालन में लापरवाही की जाती है तो इस प्रकार की कार्यवाही की जाएगी जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों के हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें