ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: भमोरी तालाब के पास में लुट डकैती करने की योजना बनाते तीन आरोपी चढे पुलिस के हत्थे, बाग सरपंच के भान्जे के साथ हुई लुट का भी हुआ पर्दाफाश

बाग । पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिह के निर्देशन में थाना क्षैत्र में चैरी, लुट, डकैती करने वाले बदमाशो के विरुद्ध कार्यवाही हेतू लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, एसडीओपी धीरज बब्बर मनावर(प्रभार कुक्षी) के मार्गदर्शन में, रणजीतसिह बघेल थाना प्रभारी बाग के नैत्रत्व में 15 मई की रात्री करीबन 20.00 बजे मुखबिर के द्वारा मौखिक सुचना मिली कि ग्राम भमोरी तालाब के पास झाङियो मे कुछ अज्ञात बदमाशो के द्वारा आने जाने वाले गाङियो वालो को रोककर लुट डकैती करने की योजना बना रहे हैं।

मूखबिर सूचना पर दो टीम बनाकर आरोपियो को पकङने के लिये भमोरी फाटे पर बदमाशो को दोनो तरफ से घेराबंदी कर पकङने का प्रयास किया तो कुछ बदमाश अंधेरे में पैदल भागने लगे जिनमे से तीन बदमाशो(1) भेरु पिता कुवरसिह मण्डलोई जाति भील उम्र 19 साल निवासी डोई मालपुर, (2)भुरसिह उर्फ बन्टी पिता भुवानसिह मण्डलोई जाति भील उम्र 22 साल निवासी डोई मालपुरा,(3) मुकेश पिता गमसिह मण्डलोई जाति भील उम्र 21 साल निवासी डोई मालपुरा को गिरफ्तार किया। इनको फरार हुए व्यक्तियो के नाम पुछते (1) भुरु पिता गंभीरसिह जाति भील निवासी डोई मालपुरा (2) अजय पिता हरसिह जाति भील निवासी डोई मालपुरा (3) सुनिल पिता सुरसिह जाति भील निवासी डोई मालपुरा (4) रवि पिता टेमरु जाति भील निवासी डोई मालपुर के होना बताए है।

आरोपी भेरु के हाथ में एक बाँस का लट्ठ एवं आरोपी भुरसिह उर्फ बन्टी के हाथ में एक लकङी का डण्डा तथा आरोपी मुकेश से एक लोहे का तेज धारदार फालिया जप्त कर तीन आरोपीयो को किया गिरफ्तार। उक्त पकड़े गये तीनो आरोपीगण (1) भेरु पिता कुवरसिह मण्डलोई जाति भील उम्र 19 साल निवासी डोई मालपुर थाना बाग (2)भुरसिह उर्फ बन्टी पिता भुवानसिह मण्डलोई जाति भील उम्र 22 साल निवासी डोई मालपुरा थाना बाग (3) मुकेश पिता गमसिह मण्डलोई जाति भील उम्र 21 साल निवासी डोई मालपुरा थाना बाग से पुछताछ करते थाना बाग- अपराध क्र.195/2023 धारा- 394 भादवि (जिसमें लुटे गये दो मोबाईल व नगदी रुपये बरामद हुए) एवं सरदारपुर थाना क्षैत्र की दो लुटे भी स्वीकार किये है, (1) थाना सरदारपुर- अपराध क्र.153/2022 धारा- 392 भादवि (2) थाना सरदारपुर- अपराध क्र.90/2023 धारा- 392 भादवि। उक्त आरोपीगणो का पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।

कार्यवाही में निरीक्षक आर.एस. बघेल थाना प्रभारी बाग, उनि दिलीप खाण्डे, उनि गिलदारसिह बघेल, सउनि धनसिह सस्तीया, सउनि दशरथ चैहान, सउनि उदयसिह भिन्डे, प्र.आर.722 कुन्दन, प्र.आर.830 भावसिह, प्र.आर.851 थावरसिह, प्र.आर.713 राजु कनेश, आर.199 दुर्गेश, आर. 06 गजेन्द्र, आर.887 बलराम एवं सायबर सेल के सर्वेशसिह का विशेष योगदान रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें