ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: अमझेरा के कटन घाट मे मिली युवती की लाश का डाक्टरो की पैनल ने किया पीएम,पीएम रिपोर्ट और युवती की शिनाख्त पर टिकी पुलिस की जांच,एसपी ने की टीम गठित

Admin

Mon, Aug 12, 2024
https://youtu.be/wUz8QCRoBnk

अमझेरा।  अमझेरा थाने के केशवी के समीप कटन घाट मे सोमवार को दोपहर मे मिली युवती की लाश की शिनाख्त के लिये पुलिस को काफी मशक्कत करना पड रही है। महिला की उम्र करीब 25 साल के लगभग है। वही उसके पैरो मे बिछुडी पहनी हुई है। जिससे प्रतीत हो रहा है की युवती शादी शुदा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुये स्वयं एस पी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे थे और घटनास्थल का दौरा कर जांच के लिये तत्काल टीम गठित की गई।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की  हमने युवती की शिनाख्त के लिये आस पास के जिलों के थाना क्षैत्रो मे फोटो भेजे है। युवती के बाये हाथ पर एसके गुदा हुआ है। वही कलाई के पास दिल गुदा हुआ है। दाहिने हाथ पर प्रीतम गुदा हुआ है एंव तीन स्टार गुदे हुये है।युवती के पेट मे चाकू से हमला कर उसका गला रेता गया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी । पुलिस की आगे की जांच पीएम रिपोर्ट एंव युवती की शिनाख्त पर टिकी हुई है।


टीआई रविन्द्र कुमार बारिया ने बताया की युवती के शव का पीएम डॉक्टरों की पैनल से करवाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा के डॉ सुशांत बहादुर एंव तीन अन्य डॉक्टरों के पैनल ने पीएम किया है।जिसमे एक महिला चिकीत्सक भी शामिल थी।  युवती की पहचान नहीं होने से शव को संरक्षित रखने के लिये धार भेजा जा रहा है। पुलिस ने युवती की पहचान के लिये सोशल मीडिया पर फोटो प्रसारित किये गये है वही धार एंव आसपास के बड़वानी,झाबुआ,इंदौर,अलीराजपुर एंव रतलाम जिले मे भी पहचान के लिये थानो पर फोटो भेजकर पहचान के लिये प्रयास किये जा रहे है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें