ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: राजगढ शहर मे बढती चैन स्नेचिंग की घटना को लेकर एसपी ने किया शहर का दौरा,एसडीओपी एंव टीआई के साथ पहुॅचे घटना स्थल आरोपीयो की पकडने के लिये दिये आवश्यक निर्देश , रोड़ पेट्रोलिंग हेतु 5 चीता मोबाईल होंगी तेनात

राजगढ।  राजगढ शहर मे पिछले कुछ दिनो से बढ रही व चेन स्नेचिंग की घटना के बाद मंगलवार को एसपी मनोज कुमार सिंह ने राजगढ शहर का दौरा कर किया। इस दौरान एसपी ने एसडीओपी आशुतोष पटेल एंव टीआई संजय रावत के साथ पिछले दिनों हुई चेन स्नेचिंग  के घटनास्थल का दौरा किया । इस दौरान एसपी ने एसडीओपी पटेल से घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की शीघ्र पकडने के लिये थाना प्रभारी राजगढ़ को आवश्यक निर्देश दिये गये । उल्लेखनीय है की राजगढ शहर मे पिछले एक पखवाडे के भीतर चैन स्नेचिंग की वारदाते बढने के बाद सोमवार 1 जुलाई को नागरिको ने एसडीओपी को ज्ञापन सौपकर बदमाशो को पकडने की मांग की थी।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने चर्चा के दौरान बताया की  विगत दिनों थाना राजगढ़ क्षैत्र मे घटित चोरी, छीना-झपटी, महिलाओं से छेडछाड की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सिंह (भा.पु.से.) ने घटनास्थल का दौरा किया । श्री पटेल ने बताया की एसपी ने  राजगढ़ थाना क्षेत्र के आसपास के आवागमन के रास्तों पर 05 चीता मोबाईल (बाईक पार्टी) को रोड़ पेट्रोलिंग हेतु तैनात किया गया साथ ही क्षेत्र मे पुलिस पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया गया है आसपास के क्षेत्रों से आकर राजगढ़ कस्बे मे किराये से रहने वाले किरायेदारों की चेकिंग करवाने हेतु निर्देश दिये गये ।
एसपी मनोज कुमार सिंह ने  विगत दिनों घटित घटनाओं की शीघ्र पतारसी हेतु सीसीटीवी फूटेज के साथ-साथ अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर जल्द घटना का खुलासा किये जाने का क्षेत्र के वासियों को भरोसा दिलाया है ।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की  थाना राजगढ़ क्षेत्र मे गत वर्ष की तुलना मे इस वर्ष अपराधों की दर मे काफी कमी आयी है । आपने बताया की पिछले दिनो बढी चेन स्नेचिंग की घटना  जरूर पुलिस के लिये चुनौती है। चेन स्नेचिंग की वारदात मे शामिल बदमाशो की धरपकड के लिये पुलिस टीमे सक्रियता के साथ लगी हुई है। जल्द ही वारदातो को अंजाम देने वालो आरोपीयो को पकड लिया जायेगा।
 एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की राजगढ थाना क्षैत्र मे पिछले वर्ष की तुलना मे अपराधो मे कमी आई है। पिछले वर्ष थाना राजगढ़ मे वर्ष 2023 मे 01 जनवरी 2023 से 30 जुन 2023 तक संपत्ति संबधी अपराध 38 थे जबकी इस अवधी मे वर्ष 2024 मे 20 अपराध दर्ज हुये है। वही र्ष 2023 मे 01 जनवरी 2023 से 30 जुन 2023 तक महिला संबधी अपराध 29 दर्ज हुये थे जबकी इस अवधि मे वर्ष 2024 मे मात्र 9 अपराध ही दर्ज हुये ।
आपने बताया की वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में जनवरी से जून तक घटित अपराधों मे सभी शीर्षो मे कमी आई है । वर्ष 2024 मे कई महत्वपूर्ण गंभीर अपराधों मे खुलासे किये जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर मश्रुका बरामद किया गया है । जिनमे मण्डी व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना अपराध क्रमांक 574/2023 मे आरोपियों को गिरफ्तार कर मश्रुका बरामद किया गया है ।
अपराध क्रमांक 155/2024 धारा 392 भादवि (चेन स्नेचिंग) में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं 50,300-रुपये का मशरूका बरामद किया गया है ।
अपराध क्रमांक 139/2024 धारा 379 भादवि मे पल्सर मोटरसाइकिल एवं अपराध क्रमांक 60/2024 धारा 379 भादवि मे हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई । अपराध क्रमांक 06/2024 धारा 457, 380 भादवि मे 22,000-रुपये कीमती लहसुन एवं अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 379 भादवि मे 03 कट्टे सोयाबीन बरामद कर आरोपियों मे गिरफ्तार किया गया है ।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस ने क्षैत्र मे लगने वाले हाट बाजार मे चेकिंग व्यवस्था की है। जिसमे कस्बा राजगढ़, दत्तीगांव एवं तिरला क्षेत्र के साप्ताहिक हाट बाजार मे लगातार पुलिस पेट्रोलिंग एवं फिक्स पिकेट व्यवस्था लगाई जाती है एवं संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी व्यक्तियों, बिना नम्बर की गाड़ी वाले वाहन चालकों की लगातार चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है ।बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों की चेकिग:’थाना क्षेत्र मे रहने वाले किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों एवं बाहर से आये हुए डेरो की लगातार चेकिंग की जा रही है ।
चीता मोबाईल करेंगी  भ्रमणः- 5 चीता मोबाईलों द्वारा लगातार कस्बे के अलग-अलग वार्डों एवं गलियों मे पेट्रोलिंग की जाएँगी  साथ ही थाना मोबाईल द्वारा भ्रमण एवं हाई-वे पेट्रोलिंग लगातार की जा रही है ।
 वर्ष 2024 में घटित लूट की 03 घटनाओं (चेन स्नेचिंग) मे एक प्रकरण मे आरोपियों की गिरफ्तारी कर मश्रुका बरामद किया जा चुका है शेष दो मामलों मे लगातार आरोपियों की पतारसी के प्रयास किये जा रहे है ।
एसपी मनोज कुमार सिंह के राजगढ़ भ्रमण के दौरान एसडीओपी आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी राजगढ़ निरीक्षक  संजय रावत, सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा व उनकी टीम उपस्थित रही । घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज संकलित कर बदमाशों की शीघ्र पतारसी की कर ली जायेंगी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें