ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: दो माह से क्षैत्र मे लुटपाट करने वाले रापी गैग को पकडा पुलिस ने ,सायबर सेल एंव सरदारपुर एंव राजगढ पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही,लाखो की नगदी,4 मोबाइल एंव 1 मोटर साइकल बरामद,लुट की दो एंव चोरी की 2 वारदातो को सहित 5 मामलो का हुआ खुलासा

    सरदारपुर। करीब दो माह से सरदारपुर अनुभाग मे हाईवे एंव सडक मार्ग पर रापी गाडकर लुटपाट करने वाली रापी गैंग ने पुलिस को परेशान कर रखा था। लेकिन एक पखवाडे से भी अधिम समय की मेहनत के बाद आखिरकर पुलिस ने इस शातिर गैग को पडक ही लिया। पुलिस की यह सफलता इसलिये भी महत्वपुर्ण मानी जायेगी क्योकी हाईवे एंव अन्य स्थानो पर इस गैंग के द्वारा जिन वारदातो को अंजाम दिया गया वही पर कोई सीसीटीवी फुटेज भी नही थे। पुलिस ने पुरी तरह साइबर सेल की मदद से ही इन आरोपीयो को पकडा है। एसडीओपी आशुतोष पटेल ने शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे राजगढ थाने पर प्रेस वार्ता कर सभी मामलो का खुलासा कर आरोपीयो एंव उनके द्वारा वारदात करने के तरीके के बारे मे जानकारी दी। इन आरोपीयो को पडकने के लिये पुलिस ने जिस तरह से जाल फैलाया था वह किसी फिल्मी सीन या टीवी धारावाहिक जैसा ही था। क्योकी जिस स्थानो पर इन आरोपीयो ने वारदात को अंजाम दिया था वहा पर न तो सीसीटीवी कैमरे थे और ना ही कोई दुसरा सबुत जिससे आरापीयो तक पहुॅच सके।     पुलिस ने साइबर सेल की मदद से सभी घटना स्थल पर उस समय प्रयुक्त मोबाईल फोन का डाटा निकाला जिसमे कुछ नंबर सभी जगह मिल रहे थे। फिर क्या था पुलिस कडी दर कडी जोडती गई । यही नही जब पुलिस पुरी तरह आश्वसत हो गई की यही आरोपी है लेकिन जब तीन चार बार आरोपीयो को पकडने के लिये घेराबंदी की यह लोग निकल गये। वही जिस दिन पुलिस इन आरोपीयो तक पहुॅची वह भी किसी फिल्मी सीन से कम नही था। उस दिन वारदात के मास्टर माइंड की लोकेशन एक स्थान पर मिली तत्काल टीम बनाकर घेराबंदी की लेकिन बारिश तेज होने से जहा पर लोकेशन आ रही थी वहा पर भीड अधिक थी। इस बीच टीम ने अपने वरिष्ठ अधिकारीयो से मार्गदर्शन प्राप्त किया बारिश रूकते ही आरोपी दुसरे स्थान पर खिसके फिर आरोपीयो के लोकेशन वाले स्थान पर उस संदिग्ध नंबर पर काल किया जैसे ही आरोपी ने फोन उठाया आसपास फैली पुलिस टीम ने आरोपीयो को पकड लिया। उसके बाद पुलिस पुछताछ ने आरोपीयो ने एक के बाद एक वारदातो का खुलासा कर दिया।         दरअसल पुलिस अधीक्षक मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डा. इन्द्रजीत बाकलवार, एसडीओपी आशुतोष पटेल, मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधित अपराधो में आरोपीयों की धरपकड व पतारसी के लिये लगातार सक्रियता से प्रयास किया जा रहा है। पिछले कुछ समय से अनुभाग सरदारपुर में रापी गैग का पर्दाफाश करने और आरोपीयों को पकडने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी से लूट की 2 चैरी की 2 घटना सहित कुल 5 वारदातो का खुलासा हुआ हैं। कुल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई हैं जिसमें आरोपी मोहब्बत पिता नाहरसिंह भुरिया जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम भुतिया थाना टा.डा का 30 हजार रू0 का ईनामी बदमाश 5 मामलो में फरार स्थाई वारंटी हैं।       वारदात का तरीका:- आरोपीयो द्वारा पुलिस पुछताछ मे वारदात के तरीके का बताया जिस प्रकार उन्होने घटना को अंजाम दिया। पहले रापी लगाकर आरोपी सुनसान अंधेरे वाले स्थान हाईवे आदि जगहो पर रापी लगाकर वारदात को अंजाम देते थे। यही नही ये लोग हाइवे के निचे ब्रिज मे बैठकर वही पर पत्थरो एंव सरियो की रापीया बनाते और उन्हे मिट्टी के छोटे से आधार मे रख देते। जिससे दो पहीया और चार पहिया वाहन पंचर हो जाते। ये लोगे गाडी पंचर होने पर तत्काल लुटपाट नही करते बल्कि जब चालक गाडी का पहिया निकाल लेता और दुसरा पहिया लगाने की तैयारी करते उसके बीच ये लोग वारदात को अंजाम देते। वही दुसरा तरीका सुनसान अंधेरे स्थानो पर बडे-बडे पत्थर रास्ते पर रख दिये जाते हैं जिससे दो पहिया-चार पहिया वाहन रास्ते को पार नही कर पाते व वही पर रूक जाते जिससे आरोपीयों द्वारा अचानक से आकर उनको घेर लिया जाता और उनके साथ लूटपाट की जाती।     पहली वारदात 13 जुलाई को इन्होने ईकों गाडी वाले के साथ लुटपाट करके की थी। फरियादी दुर्गेश अपने दोस्त राजेन्द्र के साथ ईको गाडी से बोरी से इन्दौर गया था। इन्दौर से वापस चालनी होकर बोरी जा रहे है थे कि बलेडी बडौदिया रोड पर रात्री 10 बजे पहूचे की चार व्यक्ति आये ओर फरियादी की ईको गाडी की चाबी छिन्न ली व फरियादी का मोबाईल फोन जो गाडी मे ही पडा था। व फरियादी के दोस्त राजेन्द्र से 10500 रूपये व एक चांदी का कडा व मोबाईल फोन छिन्न लिया व ईको गाडी जबरदस्ती छुडाकर कुल 80500ध्- रूपये का मश्रुका लेकर अज्ञात बदमाश वापस बलेडी तरफ चले गये। दुसरी वारदात फरियादी गोलु उर्फ दिपक पिता रमेश दांगी निवासी संजय कालोनी राजगढ राजगढ से पिकअप मे गुड भरकर दसई लाबरिया दुकानो पर देने के लिये गया था दुकानो पर गुड देकर गुड के पैसे लेकर वापस राजगढ आ रहा था कि ग्राम पसावदा पुलिया के पास पिकअप पंचर होने से पिकअप की स्टेपनी लगाकर मोबाईल से बात करते हुये थोडी दुर चला गया था पिकअप गाडी मे चाबी लगी हुई थी । तभी अज्ञात बदमाश आया ओर फरियादी की पिकअप गाडी व गाडी मे ड्रायवर की सीट के पास रखे गुड बेचने के 38000 हजार रूपये कुल किमती 138000-रूपये का मश्रुका चुरा कर भाग गये।       तीसरी घटना कार से इन्दौर से सवारी लेकर टाण्डा जा रहा था कि झिर्णेश्वर फाटा सरदारपुर के पास मोड मे पत्थर पडे हुये थे तो फरियादी ने डर के कारण गाडी रिवर्स करी तो झाडियो मे अज्ञात व्यक्ति व्दारा पत्थर मारे जिससे फरियादी की कार के चारो तरफ काँच व बाँडी पर पत्थर लगे व पत्थर फरियादी को सिर व दोनेो हाथ मे लगने से चोट लगी व फरियादी की कार मे नुकसान हुआ है। चैथी वारदात रेलिया डेम के पास22 सितबंर को रात करीब 01.15 बजे फरियादी व उसका ड्रायवर भोला साहु के मोहनखेड़ा से इंदौर के लिये जा रहे थे राजगढ़ से 02 किमी. आगे रेलिया डेम के पास पहुंचा तभी टैक्सी का टायर पंचर हो गया फिर फरियादी ने अपने मोसेरे भाई अक्षय मुणत को मोबाईल फोन से सूचना करके बुलाया तब तक फरियादी व ड्रायवर दोनों कार के अंदर ही बैठे रहे फिर थोडी देर बाद फरियादीया का भाई अक्षय व अमोल सिंदुरनिकर कार से आये सभी कार से निचे उतरे तभी रोड़ किनारे से अचानक चार-पांच बदमाश गाड़ी के पास आकर सभी के साथ मारपीट करने लगे फरियादी को सिर मे व बांये हाथ मे चोटे आयी और अक्षय के साथ भी मारपीट करने लगे जिससे अक्षय को भी चोट लगी फिर एक बदमाश ने फरियादी के दांहिने हाथ मे सोने का ब्रेसलेट निकाल लिया और गाड़ी मे रखे कपडे के दो बेग लेकर भाग गये ।       पांचवी वारदात 23 सिंतबर को फरियादी तथा उसका लडका गजेन्द्रदास , पोता मनमोहन पिता गजेन्द्र ,बहु ममता पति गजेन्द्र घर के अन्दर सोये थे तभी रात्रि मे करीब 11.40 बजे फरियादी की नींद खुली तो बदमाश अज्ञात घर की गोदरेज अलमारी से कुछ सामान निकाल कर ले जा रहे थे फरियादी ने चिल्लाया तो वह भागे फरियादी तथा उसके लडके गजेन्द्र , मनमोहन ने पीछा किया तो अज्ञात बदमाशो ने पत्थर फेके जिससे फरियादी को दोनो हाथो मे तथा मनमोहन को बाये हाथ मे चोट लगी फरियादी वापस आकर घर की अलमारी मे रखे सामान को चेक किया तो एक सोने का मंगलसुत्र , सोने की चेन , सोने का हार व चांदी की पायजेब व नगदी 65,000 रू नही मिले, अज्ञात बदमाश दरवाजा तोड कर, घर के अन्दर रखी लौहे की गोदरेज से सामान चोरी कर ले गये फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबंद किया गया।       मास्टर माइंड लुटपाट के लिये दिहाडी पर लाते थे साथी:- अभी तक तो पुलिस ने जामदा भुतिया गैग की तोड दी थी। लेकिन लंबे अरसे बाद इस कुख्यात क्षैत्र के लोग फिर से वारदात को अंजाम देने लग गये। पाॅचो घटनाओ के मास्टर मांइड भुतिया के मोहब्बत और रेमला है। जो वारदात के लिये अपने साथ दो से तीन हजार रू रोज की दिहाडी पर अन्य लोगो को लाते थे। जिनका काम रापी बनाना और लुट का सामान बटोकर मोहब्बत और रेमला को देना होता था।         उक्त समस्त घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सरदारपुर एवं राजगढ पुलिस द्वारा समन्वय बनाकर विवेचना कर घटना के आरोपी मोहब्बत पिता नाहरसिंह भुरिया जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम भुतिया थाना टाण्डा ,रेमला पिता गुमान भुरिया जाति भील उम्र 30 साल निवासी मुहानिया फलिया भुतिया थाना टाण्डा , कमालिया पिता अन्नु भुरिया जाति भील उम्र 20 साल निवासी मुहालिया फलिया भुतिया थाना टाण्डा को दिनांक 28.09.2024, आरोपी अंगरु उर्फ अमरु पिता जीविया भुरिया जाति भील उम्र 42 साल निवासी काकड फलिया भुतिया थाना टाण्डा को दिनांक 03.10.2024 को पकडकर उक्त अपराधों में पृथक-पृथक गिरफतार किये गये है जप्त मश्रुका-’ आरोपीगण से नगदी 138000 रूपये, 4 मोबाईल, 1 मोटर सायकल जप्त किये गये। पूर्व से जप्त मश्रुका- उक्त घटनाओ में थाना सरदारपुर के अपराध में लुटी गई ईको गाडी व पिकअप पुर्व में जप्त की गई। आरोपी मोहब्बत ने पर 8,रेमला पर 7,कमालिया पर 5 एंव अंगरू पर दो आपराधिक प्रकरण विभीन्न थानो पर दर्ज है आरोपीयो को पकडने मे निरीक्षक प्रदीप खन्ना थाना प्रभारी सरदारपुर, निरीक्षक संजय रावत थाना प्रभारी राजगढ एवं इनकी टीम व सायबर सेल धार से सउनि भैरूसिंह देवडा, सउनि. रामसिंह गौर, प्रधान आरक्षक सर्वेश सोंलकी, आरक्षक प्रशांत की सराहनीय भूमिका रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें