ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: सरदारपुर अनुभाग में आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दो नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी में पुलिस को मिली सफलता,एसडीओपी आशुतोष पटेल के  सतत् प्रयासों से मिल रहे सकारात्मक परिणाम

सरदारपुर  । मुस्कान अभियान के अंतर्गत  सरदारपुर अनुभाग में एसडीओपी आशुतोष पटेल के  नेतृत्व में  पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है।  अनुभाग में पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।  इसी क्रम में अभियान प्रारंभ होते ही प्रथम दो दिवस में थाना अमझेरा से दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब किया गया है। 

अपराध क्रमांक 195/2023  धारा 363 आईपीसी की नाबालिक गुमशुदा बालिका जो 4 माह से लापता थी, एवं अपराध क्रमांक 417/2023 धारा 363 भादवि की गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।  उक्त दोनों प्रकरणों में गुमशुदा बालिका को खोजने में उपनिरीक्षक राज शेखर वर्मा चौकी प्रभारी केशवी एवं उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह सिंगोड़ एवं थाना अमझेरा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

उल्लेखनीय है कि सरदारपुर अनुभाग द्वारा 3 माह से कम के समय में लगभग 26 नाबालिग गुमशुदा बालिकाओं को खोजने में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें