ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: हनुमान मंदिर के पुजारी पर हमला कर हाथ काटने वाले आरोपी को पुलिस ने मोरबी से किया गिरफ्तार

सरदारपुर। राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम खुटपला के मजरे  ग्वालझिरी मे दिनांक 19.10.2023 को  हनुमान मंदिर के पुजारी पवन पुरी गोस्वामी पर फालिये से हमला कर हाथ काटने वाले आरोपी का राजोद पुलिस के द्वारा गुजरात के मोरबी से पकडा। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुये बताया की राजोद थाने के ग्राम खुटपला मे ग्वालझिरी के हनुमान मंदिर के पुजारी पवन पुरी गोस्वामी  ने दिनांक 19.10.2023 को  आरोपी कालु पिता कोदू चौहान जाति भील निवासी खुटपला के विरुद्ध फालिये से हमला कर हाथ काटने एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की थी, रिपोर्ट पर आरोपी कालू भील के विरूद्ध अपराध क्रमांक 452/2023 धारा 294,307,506 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी कालू भील घटना दिनांक से ही परिवार सहित फरार होकर हो गया था, आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी परंतु आरोपी लगातार फरार होकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

आरोपी कालु भील के विरूद्ध पूर्व से न्यायालय द्वारा दो स्थाई वारंट भी जारी किये गये है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक  धार द्वारा 8000 रुपये की उद्घोषणा की गई है। धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीत सिंह बाकलवार व सरदारपुर एसडीओपी  आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में एवं सायबर सेल धार के सहयोग से फरार ईनामी आरोपी कालू पिता कोदू जाति भील उम्र वर्ष निवासी ग्राम खुटपला को थाना की टीम द्वारा गुजरात राज्य के मोरबी से दबिश देकर गिरफ्तार कर  न्यायालय सरदारपुर पेश किया गया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।  

आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी राजोद हिरूसिंह रावत की टीम जिसमें उनि. विक्रम देवडा, आरक्षक मोहित सेन, आरक्षक महेंद्र सिंह वसुनिया, सायबर सेल के आरक्षक शुभम शर्मा, आरक्षक प्रशांत सिंह चौहान, आर  सैनिक राजेश की सराहनीय भूमिका रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें