ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: मंगल के बाद सोमवार भी  रहा अमंगल,लगातार तीसरे सप्ताह मे सड़क हादसे मे बाइक सवार की मौत


अमझेरा -मांगोद के बीच टेक्टर ट्राली ने ऑल्टो को मारी टक्कर,बाइक सवार की चपेट मे आने से हुई मौत

सरदारपुर/अमझेरा । सरदारपुर तहसील मे सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। सप्ताह के दो मंगलवार जहा अमंगल रहे। पहले सड़क पर बिखरे गेहूँ समेट रहे चार किसान आईसर वाहन की चपेट मे आ गये तो वही पिछले मंगलवार को फोरलेन पर भोपावर चौकड़ी पर ट्राले मे भराने से तीन युवकों की मौत हो चुकी थी। वही आज फिर एक सड़क हादसे मे बाइक सवार की मौत हो गई। संभवत ऐसा पहली बार हुआ होगा लगातार तीसरे सप्ताह सडक हादसे मे मौत हुई हो।


जानकारी के अनुसार अमझेरा-मांगोद के बीच सोमवार रात्रि मे करीब 8 बजे अल्टो कार को पिछे से टेक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी वही टक्कर मारने के बाद सामने से आया बाईक सवार उसकी चपैट मे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


अमझेरा से मांगोद की और जा रही अल्टो कार  क्रमांक एमपी 09 सीएच 4863 को  पिछे की और से टेक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिससे अल्टो अनियंत्रित हो गई वही मांगोद की और से टीवीएस बाईक पर रांग साईड से आ रहे भेरूचैकी  निवासी नंदराम अंबाराम अल्टो से टकरा कर सडक पर गिर गया जिस पर टेक्टर ट्राली चढ गई जिससे मौके पर ही बाईक सवार की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद अल्टो मे सवार प्रियंशि-राहुल,कला-घनश्याम,घनश्याम-तेजराम,शुभम-राजेन्द्र,पप्पु-नुनसिंह घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अमझेरा लाया गया जहा पर सभी घायलो का प्राथमिक उपचार किया गया। वही मृतक का शव पीएम रूम मे रखवाया गया जहा पर सुबह मृतक का पीएम होगा। पुलिस ने शुरुआती जांच आरंभ कर दी ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें