ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के लिए मची हौड़, पूर्व सरपंच एवं उपसरपंच सहित 45 लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल

Admin

Fri, Nov 3, 2023


रालामंडल से 40 एवं कपास्थल से पांच कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का थामा दामन, विधायक श्री ग्रेवाल की बेदाग छवि ने लोगों को किया प्रभावित


सरदारपुर। सरदारपुर विधानसभा के सुनहरे भविष्य के सपने संजोते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के लिए कार्यकर्ताओं में हौड़ सी मची हैं। जैसे-जैसे निर्वाचन की तारिख करीब आ रही है कि वैसे-वैसे सरदारपुर विधानसभा के कांग्रेस परिवार में कार्यकर्ताओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा हैं। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल की रीति-नीति, साफ सुथरी एवं बेदाग छवि ने विरोधियों को भी प्रभावित किया है। इसी के चलते भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला अब भी जारी हैं। शुक्रवार को विधायक श्री ग्रेवाल रालामंडल एवं कपास्थल में जन आषीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान रालामंडल में पूर्व सरपंच अंतरसिंह डाबी के नेतृत्व में 40 से अधिक एवं कपास्थल के उपसरपंच गब्बू भूरिया के नेतृत्व में पांच भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। विधायक श्री ग्रेवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला से स्वागत कर पार्टी एवं जनता के लिए निस्वार्थ भाव से सदैव कार्य करने का संकल्प दिलाया। इसके पूर्व गुरूवार को उंडेली मे चार, कुमारियाखेड़ी में 12 सहित विधानसभा के अनेक गांवों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली हैं। गौरतलब है कि विधायक श्री ग्रेवाल की बेदाग छवि और सरल स्वभाव ने हर किसी को प्रभावित किया हैं। दबी जुबान विरोधी भी उनकी तारीफ करते नही थकते। उनकी जनता मे एक सफल जनसेवक के रूप में गहरी पेठ जमी हुई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें