ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: किराना दुकान पर सामान लेने गई 7 साल की मासूम के साथ दुकान संचालक ने किया गंदा काम,पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, आरोपी हिरासत में

Admin

Mon, Apr 15, 2024

सरदारपुर। सरदारपुर में 7 साल की मासूम के साथ गंदी हरकत हुई है। बच्चीं मोहल्ले में स्थित किराना दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी, इसी दौरान आरोपी अनवर पिता अहमद नुर ने बच्चीं को अकेला देखकर उसके साथ गलत काम किया। पीडिता कुछ देर बाद जब घर पहुंची व आरोपी अनवर चाचा के बारे में परिजनों को बताया, इसके बाद परिजन ही बच्चीं को लेकर थाने पर पहुंचे। जहां पर बच्चीं से पूरा घटनाक्रम महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा समझा गया, मासूम के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर देर रात पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को राउंडअप भी पुलिस द्वारा कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार सरदारपुर थाने पर परिजन पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार बच्चीं को पिता ने 10 रुपए देकर किराना दुकान पर भेजा था, बच्चीं को तेल की शीशी लेकर दुकान से आना था। जब बच्चीं दुकान पर गई तो आरोपी अनवर उसे दुकान के अंदर लेकर गया, जहां पर ही बच्चीं के सा‍थ आरोपी ने गलत काम किया है।

थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना के अनुसार परिजन बच्चीं को लेकर थाने पर आए थे, बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही शुरु कर दी गई है। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें