ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: जनपद पंचायत सरदारपुर मे सुरक्षा सैनिक भर्ती केम्प का आयोजन , 17  यूवाओ का हुआ चयन

Admin

Wed, Feb 7, 2024


     सरदारपुर । भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई  दिल्ली व भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत  एवं मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला धार के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार नव युवकों को सुरक्षा सैनिक के पद पर भर्ती कैंप आयोजित किये जा रहे हैं । इसी कड़ी में बुधवार को जनपद पंचायत सरदारपुर मे सुरक्षा सैनिक भर्ती केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 44 शिक्षित  बेरोजगार अभ्यार्थियों ने पंजीयन करवाया। इसमें से एस आई एस इंडिया लिमिटेड नीमच के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी सुरेन्द्र कुमार  द्वारा  मापदंड के अनुसार 17  यूवाओ का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इन चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नोकरी दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे धार का किला, दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला  , झांसी का किला, खजुराहो का मंदिर, सांची स्तूप, आगरा का ताजमहल, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि मे जावेगी।


महिपाल सिंह कमांडेंट ने बताया कि अगला कैंप -  8 फरवरी को जनपद पंचायत नालछा, 12 फरवरी को  जनपद पंचायत बदनावर एवं 13 फरवरी को जनपद पंचायत धार में प्रात:11:00 से 3: बजे तक कैंप आयोजित किया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार जिनकी योग्यता 10वीं पास  उम्र 21 से 37 वर्ष, उचाई 168 सेंटीमीटर हो वे उक्त स्थानों में उपस्थित हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें