ब्रेकिंग

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

सूचना

: आगामी त्योहार को लेकर शांति समिति कि बैठक का हुआ आयोजन

Admin

Mon, Sep 18, 2023


अमझेरा। आगामी त्योहार को लेकर पुलिस थाने पर शांति समिति कि बैठक आयोजित कि गई। बैठक मे एस डी ओ पी आशुतोष पटेल ने उपस्थित सदस्यों से आगामी त्योहारों कि जानकारी ली एवं आवश्यक सुझाव मांगे गये। थाना प्रभारी संजय सिंह बेस ने कहा कि त्योहारों को सभी मिल जुल कर मनाये एवं सर्वजनिक स्थानों पर विराजित गणेश जी कि प्रतिमा स्थल पर रात मे भी वाइलेंटर उपस्थित रहे। जिससे किसी प्राकर कि कोई अप्रिय घटना न हो सके। साथ हि बारिश को लेकर पंडालो मे करंट न फैले इस बात का ध्यान रखने कि बात कही।

बैठक मे आगामी त्योहार तेजा दशमी, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी , ईद ए मिलादुन्नबी आदि को लेकर चर्चा कि गई। डोल ग्यारस का पर्व अमझेरा एवं राजपुरा मे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है। बैठक मे सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना, राजपुरा सरपंच प्रतिनिधि कैलाश अराड़ी, सदर शौकत बाबा, भगवानदास खंडेलवाल, मोहन मुकाती, अर्पित शर्मा, मुरली कुशवाह, सचिन मोलवा विधुत मंडल के जेई दीपक निर्गुणे सहित पत्रकारगण आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें