ब्रेकिंग

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

राजोद से कचनारिया तक की पीएम सड़क खोदी,विभाग नहीं कर रहा कोई कार्यवाही

CM कल करेंगे ₹2,387.60 करोड़ की  नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

सूचना

: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवा, तिरंगा कावड़ यात्रा निकाली गई तिरंगा हाथ मे थामे, कंधे पर कावड़ लिए निकले कावड़िए

Admin

Thu, Aug 15, 2024

अमझेरा। नगर मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवा, तिरंगा कावड़ यात्रा निकाली गई।  नगर मे पहली बार इस प्रकार की अनूठी कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मे बड़ी संख्या मे युवाओं, महिलाओ ने भाग लिया। युवा हाथो मे तिरंगा ध्वज एवं कांधे पर कावड़ लिए चल रहे थे वही महिलाए सिर पर कलश मे जल लिए चल रही थी। पूरे रास्ते धार्मिक गीत एवं भजनो पर युवाओं ने नृत्य भी किया। यात्रा दोपहर मे प्राचीन रत्नेश्वर महादेव से प्रारम्भ हुई जो कुशवाह मोहल्ला होकर सिद्धनाथ महादेव यहां से सदर बाजार होकर श्री राम चौक के गंगेश्वर महादेव, पशुपतिनाथ महादेव से बस स्टेण्ड स्थित जयेश्वर महादेव, वर्देश्वर महादेव होकर अमका झमका तीर्थ परिसर स्थित राज राजेश्वर महादेव पहुंची। जहा महाआरती कर खिचड़ी का महाप्रसादी वितरण किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें