ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: प्राचीन चारभुजानाथ मंदिर के गर्भ ग्रह ,सभा मंडप में अब नहीं टपकेगा पानी,पुरातत्व विभाग करेगा जीर्णोद्धार

Admin

Thu, Jul 25, 2024


अमझेरा। नगर के अति प्राचीन चारभुजानाथ मंदिर का पुरातत्व विभाग जीर्णोद्धार करेगा। विगत कई वर्षो से ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि लगातार मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सही रख रखाव की मांग कर रहे थे। बुधवार को पुरातत्व विभाग के डॉ देविप्रसाद पांडे एवं सब इंजीनियर अंकित चौहान मंदिर पहुंचे ।

जहा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा मंदिर के चारो ओर घूमकर क्षत्रिग्रस्त हिस्सों को देखा। ग्रामीणों ने बताया की मंदिर के गर्भ ग्रह एवं सभा मंडप मे पानी टपकता है जिसे भी सही किया जाये जिसके बाद सब इंजीनियर चौहान ने पूरे मंदिर परिसर का माप लेकर मंदिर मे किये जाने वालों कामो का इस्तिमेट बनाने की बात कही ।

डॉ पांडे ने बताया कि मंदिर की छत, छज्जे एवं दीवारों पर हो रहे छेद सहित मंदिर की पॉलिश करके इसे सवारा जाएगा । पुरा मेजरमेंट ले लिया गया है स्टिमेट बनाकर स्वीकृति मिलते हि कार्य प्रारम्भ करवा दिया जायेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव ने बताया कि ग्रामीणों के साथ पुरातत्व विभाग एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की गई थी जो अब मूर्त रूप ले रही है ।

इस दौरान जनपद प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना, मंदिर के पुजारी राम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मुरली कुशवाह, अर्पित शर्मा, शैलेन्द्र सिंह कछावा, अंतिम मोदी आदि अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें