ब्रेकिंग

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

सूचना

: आत्मिक,आध्यात्मिक और शैक्षणिक बल प्रदान करने के लिये शासन प्रशासन आपके साथ तत्परता से खडा-डीपीसी खरे,नवागत डीपीसी खरे ने मुकबधिर आश्रम का किया निरीक्षण, बोले छात्रावास को ऐसा स्वरूप देगे की जिले के सभी सरकारी छात्रावासो के लिये यह एक आदर्श होगा

Admin

Fri, Sep 20, 2024

आरिफ शेख
सरदारपुर। आत्मिक,आध्यात्मिक और शैक्षणिक बल प्रदान करने के लिये शासन प्रशासन आपके साथ तत्परता से खडा है। आप लोग ज्ञान प्राप्त करे ,शैक्षणिक संवाद को ऊचा करे अपना स्तर बढाये और प्रगति करे ऐसी हमारी मंशा हैै उक्त प्रेरक बात सरदारपुर तहसील के बरमखेडी मे संचालित हो रहे मूक बधिर आश्रम के निरीक्षण के दौरान नवागत डीपीसी प्रदीप कुमार खरे ने मूक बधिर बच्चों से कही । मूक बधिर आश्रम की रेखा सुर्यवंशी ने डीपीसी के द्वारा कही गई बातो को सांकेतिक भाषा मे अनुवाद कर बच्चो को बताया तो बच्चे खुशी से झुम उठे। श्री खरे ने कहा की आप लोग पढाई करे आपके रहने से लेकर खाने तक की चिंता हमारी है। आने वाले एक माह मे छात्रावास मे सारी सुविधा आप लोगो को उपलब्ध हो जायेगी। उल्लेखनीय हे की करीब एक दशक से अधिक समय से जिले मे मुकबधिर आश्रम का संचालन एनजीओ के द्वारा किया जा रहा था। लेकिन इस वर्ष एनजीओ के द्वारा मनाही करने पर शासन इस आश्रम का स्वंय संचालन कर रहा है।


डीपीसी प्रदीप कुमार खरे ने पुरे छात्रावास का निरीक्षण किया और कहा की आने वाले समय मे हम इस मुकबधिर आश्रम को ऐसा स्वरूप देगे की जिले के सभी सरकारी छात्रावासो के लिये यह एक आदर्श होगा। मुकबधिर आश्रम मे बडोदिया के एक परिवार के द्वारा बच्चो के कपडे धुलाई के लिये वाशिंग मशीन दी। जिस पर श्री खरे ने कहा की ऐसे लोग समाज के लिये आदर्श स्थापित करते है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,जिला पंचायत सीईओ एंव शासन प्रशासन के समस्त अधिकारीयो के सहयोग से हम इस आश्रम को एक नई ऊंचाइयां प्रदान करेगे।


डीपीसी श्री खरे ने रसोईघर का भी निरीक्षण किया एंव बच्चो के लिये बनाये जा रहे भोजन के बारे मे जानकारी ली। श्री खरे ने खाना बना रही रसोईन से कहा की बच्चो को ऐसा खाने खिलाये जैसा अपना स्वंय खाते है। किसी भी चीज की कमी नही रहे। श्री खरे ने बच्चो को अपने हाथो से चाकलेट भी बांटी और कहा की 23 सिंतबंर को विश्व मुकबधिर दिवस पर होने वाली प्रतियोगिताओ मे अपनी कला का प्रदर्शन करे। हम सब आपका हौसला बढाने के लिये यहा पर आयेगे।
इस अवसर पर एपीसी प्रवीण शर्मा,एपीसी प्रवीण शर्मा,छात्रावास अधीक्षक सत्यनारायण डामर, शाउमावि बरमंडल के प्राचार्य यशवंत सोंलकी,शिक्षक ब्रजलाल अग्निहोत्री,कमलेश सूर्यवंशी,रेखा सूर्यवंशी,अमित सोनी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें