ब्रेकिंग

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

सूचना

: मुसलाधार बारिश से अंचल तरबतर,माही बांध के 7 गैट खोले,कालीकराय 2 मीटर खाली,24 घंटे मे दो इंच से अधिक हुई बारिश,लगातार बारिश को देखते हुये बांध स्थल पर अमला अलर्ट,राजोद मे कोटेश्वरी उफान पर

Admin

Sat, Sep 16, 2023

सरदारपुर। पिछले 12 घंटो से अंचल मे हो रही मुसलाधार बारिश के चलते क्षैत्र मे नदी नाले उफान पर है। वही जल संसाधन विभाग के तालाब एंव माही मुख्य परियोजना के मुख्य बांध एंव उपमुख्य बांध मे पानी की अच्छी आवक दर्ज हो रही है। पिछले 12 घंटो मे दोनो बांध स्थल पर दो इंच के करीब बारिश भी दर्ज हो चुकी है। माही मुख्य बांध शुक्रवार को ही पुर्ण जलग्रहण क्षमता धारण कर चुका था।

वही कालीकराई बांध भी धिरे -धिरे पुर्ण जलग्रहण क्षमता की और अग्रसर है।
माही परियोजना के एसडीओ जेपीएस बिष्ट ने बताया की शुक्रवार को माही मुख्य बांध का एक गैट आधा मीटर खोलकर नदी मे पानी छोडा गया था वही लगातार हो रही बारिश की स्थिती को देखते हुये बांध स्थल पर पुरी अमला रात भर बांध स्थल पर तैनात रहा पुरी रात बांध का लेवल मेंटन करते हुये सुबह 6 बजे बांध के पॉच गैट खोले गये लेकिन बांध मे पानी की आवक तेज होने से सुबह 8 बजे के करीब बांध के 8 मे से 7 गेट खोल दिये गये जिसमे से तीन गैट एक मीटर और चार गेट आधा मीटर तक खोले गये है। मौसम विभाग ने अभी 24 घंटे तक मुसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसे देखते हुये बांध स्थल पर माही परियोजना का पुरा अमला अलर्ट है।


बांध स्थल पर पिछले 24 घंटे मे 66 मिमी बारिश दर्ज हो गई। वही कालीकराई बांध पर भी पिछले 24 घंटे मे करीब 35 सेमी से अधिक पानी की आवक दर्ज हो गई है। बांध का लेवल सुबह 7 बजे 472.10 मीटर के लेवल पर था बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 474.30 मीटर है। वही बांध स्थल पर पिछले 24 घंटे मे 44 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें