ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: अमझेरा मे युवती के साथ 45 हजार की साईबर ठगी, पापा का दोस्त बताकर बोला एलआईसी का पैसा देना 15 हजार की बजाये दो बार मे 60 हजार के फर्जी मैसेज डालकर फिर युवती से 45 हजार अपने खाते में डलवा लिये

Admin

Mon, Aug 21, 2023

अमझेरा । साईबर ठगी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। जालसाज बातों बातो मे लोगो को उलझाकर ठगी कर रहे है। सोमवार को अमझेरा की एक युवती के साथ 45 हजार रू की ठगी हो गई।

जानकारी के अनुसार अमझेरा की आयुषी पिता विनायक शर्मा के मोबाईल पर मोबाईल नंबर7978341205 से फोन आया और सामने वाले ने बातचीत करते हुये कहा की बेटी मे तुम्हारे पापा का दोस्त बोल रहा हु उन्हे एलआईसी का पैसा देना और उनका मोबाईल नही लग रहा है। मुझे उन्हे 15 हजार देना है। उनसे बात करवाओ तो आयुषी ने बोला की पापा नही है सामने वाले व्यक्ति ने बोला की बेटी क्या तुम फोन पे चलाती है। आयुषी ने कहा हां तो उसने कहा की ठीक है मैं तुम्हारे नंबर पर पैसे डाल देता है।

कुछ देर बाद आयुषी के मोबाईल पर एक10000 रू क्रेडिट का मैसेज आया सामने वाले व्यक्ति फोन कर पूछा की बेटा अभी दस हजार रू डाले क्या तुम्हारे पास मैसेज आया है। आयुषी ने कहा हाँ आया है। फिर व्यक्ति ने का ठीक है बाकी के 5 हजार और डालता उसके बाद उसने 50 हजार का मैसेज भेजा और फोन लगा र बोला बेटा गलती से 50 जार डल गये है मुझे 45000 वापस कर दो।

व्यक्ति के द्वारा बातों बातो मे आयुषी को उलझा कर बोला की बेटा मोबाइल नंबर 7679693805 पर 45 हजार डाल दो उससे 45000 रु डलवा लिये जबकी पूर्व मे भेजे गय सारे मैसेज फर्जी थे पैसे आयुषी के खाते मे आये ही नहीं थे इस प्रकार ठगी का शिकार होकर आयुषी ने पुलिस थाने पर आवेदन देकर कार्यवाही की मांग कर पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें