ब्रेकिंग

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

सूचना

: विधानसभा निर्वाचन के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने 8 शिक्षक और 1 कर्मचारी को किया निलंबित

Admin

Wed, Oct 18, 2023

धार।  विधानसभा निर्वाचन 2023 के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने 09 कर्मचारियों को निलंबित किया है। गत 11,12 एवं 13 अक्टूबर को विधानसभा स्तर पर मतदान दलो का प्रशिक्षण सभी विधानसभा मुख्यालयो पर आयोजित किया गया था।

जिसमे बगैर सूचना एवं उचित कारणो के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए 08 शिक्षको एवं 01 अन्य कर्मचारी को निलंबित किया गया। इस संबंध में जारी आदेशानुसार भुवानसिंह बघेल सहायक शिक्षक, शा.उ.मा.वि. बडदा, कैलाश परमार सहायक शिक्षक हाईस्कूल हातौद, श्याम सुन्दर सहायक, शिक्षक हाईस्कूल अखाडा, बहादुरसिंह पणदा शिक्षक शा.उ.मा.वि.भैसोला, अक्षय उपाध्याय सहायक शिक्षक, बा.उ.मा.वि.पीथमपुर, ब्रजेश कुमार , माध्यमिक शिक्षक, बा.उ. मा.वि. केसूर, भेरूसिंह बघेल, उ.श्रे.शि. उ.मा.वि. डेहरी, भूरसिंह जामौद, प्रधानपाठक हाईस्कूल अखाडा तथा गोपाल खराडी , सहायक ग्रेड-2 कार्यालय सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, धार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सभी शिक्षको का मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त,जनजातीय कार्य विभाग, धार एवं सहायक ग्रेड 2 का मुख्यालय कार्यालय उप संचालक, किसान कल्याण व कृषि विकास जिला धार नियत किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन के किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने पर निरंतर कठोर कार्यवाही की जावेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें