ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा,मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

Admin

Mon, Aug 5, 2024

बरमंडल। मध्यप्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री नागरसिंह चौहान का सोमवार बरमंडल आगमन हुआ। मंत्री नागरसिंह चौहान का बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चित्र भेंट किया तत्पश्चात मंत्री नागरसिंह चौहान स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया व स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजय विश्नोई से चर्चा की।

ग्रामीणों द्वारा हॉस्पिटल परिसर में व्याप्त अतिक्रमण के बारे में अवगत कराया जिस पर मंत्री चौहान ने मेडिकल ऑफिसर को बाउंड्रीवाल के लिए प्राक्कलन बनाकर भेजने के निर्देश दिए। मंत्री नागरसिंह चौहान , पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया , जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर ने अस्पताल परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा , वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनलाल गेहलोत , राधेश्याम मारू , गोपाल मारू , तुलसीराम परमार , गोपाल रावड़िया , बालाराम खराड़ी , उमेश शिंदे , महेश ग्रेवाल , शुभम कुमावत , कालूराम मारू , बाबूलाल बारिया , तेजकुमार मारू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें