ब्रेकिंग

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

सूचना

: भूरिया का तूफानी जनसम्पर्क,जनता का मिल रहा समर्थन

Admin

Fri, Nov 3, 2023


अमझेरा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी वेल सिंह भूरिया के द्वारा अमझेरा दसाई मंडल में तूफानी जनसम्पर्क किया जा रहा है। क्षेत्र के मांगोद, बांदेड़ी, मारोल, सुल्तानपुर, इडरिया, बांदेड़ी, सगवाल, केशरपुरा आदि ग्रामो में विधायक प्रत्याशी वेल सिंह भूरिया के साथ बड़ी संख्या में समर्थको ने मतदाताओं के घर घर पहुंचकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं कि जानकारी देकर भाजपा को वोट देने कि अपील कि जा रही है।

ग्रामीणों के द्वारा भूरिया का जगह जगह पुष्प माला, साफा पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। वेल सिंह भूरिया ने चर्चा में बताया कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है। सरदारपुर तहसील के विभिन्न ग्रामो के खेतो में माँ नर्मदा का जल भाजपा सरकार लेकर आई है जिससे अब तहसील के किसान ओर समृद्ध होंगे। भाजपा कि सरकार डबल इंजन कि सरकार है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी, राजेंद्र गर्ग, रवि पाठक, मुकेश केवल जी, भगवानदास खंडेलवाल, अर्पित शर्मा, धुलजी रेवटिया, मांगीलाल कुल्हारा, मुकेश राठौड़, नारायण दीक्षित, रघुनाथ यादव, शंकर भाई, शिवा मकवाना, कैलाश आराड़ी आदि अन्य मौजूद रहे। जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अभिजीत पंडित द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें