ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

: चार धाम तिर्थ यात्रा के लिये यात्रियो का दल हुआ रवाना,मंदिरो पर दर्शन कर चल समारोह के साथ दी विदाई

Admin

Sat, Apr 15, 2023

बरमंडल। जब किसी की प्रबल पुण्यवानी होती है, तब कहीं जाकर व्यक्ति को तीर्थ यात्रा करने का सुअवसर मिलता है और यात्रा करने के बाद वह स्वयं को धन्य मानता है। शास्त्र में उल्लेखित अनुसार कहा जाता है कि तीर्थ यात्रा करने से धर्म के प्रति आस्था में अभिवृद्धि होती है। निरोगी काया होने के साथ जीवन काल में हुए पापों का प्रायश्चित कर पाप भी धूल जाते हैं। इसी प्रेरणादायी उपदेश को दृष्टिगत रखते हुए तीर्थ यात्रा निकाली जाती है। यहां नगर सहित सरदारपुर तहसील के आसपास के कई गांवों के तीर्थ यात्रियों का दल चार धाम व एक धाम की यात्रा के लिए शुक्रवार को रवाना हुआ।

बरमंडल से मुकेश रावडिया, धन्नालाल सालेचा, गोविंद मारु सर, बद्रीलाल गोयल, चंचल दिवानजी , कैलाश लिम्बिवाल, भेरूलाल लिम्बिवाल, मनोहर गोयल आदि शामिल हैं। यात्रियों ने अन्नपूर्णा माता मंदिर, हनुमान मंदिर, राम रामेश्वर धाम श्री राम मंदिर, गोवर्धन नाथ मंदिर महादेव मंदिर, आदि मंदिरों में दर्शन कर यात्री बस रवाना हुई। यात्री देश के विभिन्न प्रदेशों में पहुंचकर देवदर्शन करेंगे। विभिन्न दर्शनीय स्थल के दर्शन व पवित्र नदी में यात्री स्नान करने का लाभ लेंगे। यात्रा करीब 60दिन की होगी। यात्री अपने घर तीन माह में लौटेंगे। यात्रियों का ढोल-ढमाके के साथ ग्रामीणों ने चल समारोह निकालकर स्वागत किया तथा यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें