ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: सरदारपुर के बाद राजगढ मे भी कांग्रेस की सत्ता बरकरार,सवेरा जायसवाल बनी अध्यक्ष,दीपक जैन उपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष निर्वाचन मे बिखरी कांग्रेस,भाजपा ने नही उतारा उम्मीदवार,कांग्रेसी  पार्षद अंजली जायसवाल का किया समर्थन

राजगढ। राजगढ नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचन को लेकर सुबह से ही गहमा गहमी के माहौल के बीच कांग्रेसी खेमे मे सेंध लगने की अफवाहों और अटकलों का बाजार गर्म था। लेकिन निर्वाचन के बाद जब परिणामों की घोषणा हुई तो अफवाहों और अटकलों पर विराम लग गया। सरदारपुर की तरह राजगढ मे भी कांग्रेसी पार्षद एकजुट रहे। अंतिम समय मे प्रत्याशी चयन की कांग्रेसी रणनीति कारगार साबित हुई। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सवेरा- महेश जायसवाल निर्वाचित हुई। सवेरा जायसवाल को 9 मत मिले वही भाजपा की उम्मीदवार रितु-निलेश सोनी को 6 मत मिले। राजगढ नगर परिषद के चुनाव मे भाजपा के 6 एवं कांग्रेस के 9 पार्षद चुनाव जीते थे।
वही उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमाया। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस मे बिखराव हो गया।  उपाध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेसी खेमी की अंजलि अजय जायसवाल और दीपक जैन ने उपाध्यक्ष पद के लिये नामांकन दाखिल किया था। भाजपा ने अपना उम्मीदवार न उतारते हुये अंजलि अजय जायसवाल को समर्थन दिया। दीपक जैैन को 8 मत मिले वही अंजली जायसवाल को 7 मत मिले। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें