ब्रेकिंग

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

राजोद से कचनारिया तक की पीएम सड़क खोदी,विभाग नहीं कर रहा कोई कार्यवाही

CM कल करेंगे ₹2,387.60 करोड़ की  नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

सूचना

: लाभार्थी संपर्क अभियान अंतर्गत भाजपा राजोद लाबरिया मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष मेडा ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए संकल्पित होकर सशक्त भारत की ओर अग्रसर होना है

बरमंडल - भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक मंडल में लाभार्थी संपर्क अभियान अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा राजोद लाबरिया मंडल की कार्यशाला रविवार को बरमंडल में आयोजित की गई। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता , पंडित दीनदयाल उपाध्याय , श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन अर्चन माल्यार्पण कर कार्यशाला की विधिवत शुरूआत की गई।

तत्पश्चात कार्यकर्ताओ द्वारा अतिथियों का दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया गया। एक दिवसीय कार्यशाला लाभार्थी अभियान के जिला संयोजक , जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा , मंडल प्रभारी रवि पाठक , भगवानदास खंडेलवाल , जनपद पंचायत सरदारपुर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह कालूबना , राजोद लाबरिया मंडल के नवनियुक्त ऊर्जावान अध्यक्ष मुकेश शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी , जनपद सदस्य धुलजी के आतिथ्य में संपन्न हुई। कार्यशाला में स्वागत भाषण नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने दिया।

कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा ने कहा कि हमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए संकल्पित होकर सशक्त भारत की ओर अग्रसर होना है। कार्यशाला में मुख्य वक्ता रवि पाठक ने भी कार्यकर्ताओ को लाभार्थी संपर्क अभियान के बारे में जानकारी देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पुनः संकल्पित होने के लिए कहा। कार्यशाला में अतिथियों द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष , प्रखर वक्ता मुकेश शर्मा का सम्मान कर उन्हे मंडल अध्यक्ष हेतु पदभार ग्रहण करवाया।

लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला में राजोद, बरमंडल, लाबरिया , खुंटपला , बरखेड़ा , संदला , अकोलिया , बसलई सहित मंडल के सभी गांवो से कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यशाला का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री अमित सोनी ने किया व आभार युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जितेंद्र मारू ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी गोपाल रावडिया ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें