ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध मे प्रकरण के लिए दिया आवेदन

सरदारपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीतसिंह बिट्टु एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराजसिंह द्वारा सार्वजनिक रूप से की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल के निर्देश पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर द्वारा मंगलवार को सरदारपुर थाने पर आवेदन देकर शीघ्र ही प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। आवेदन मे बताया गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीतसिंह बिट्टु ने 15 सितंबर 2024 को सार्वजनिक रूप से कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकी है उनके विरूध्द ईनाम घोषित होना चाहिए।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे हिन्दुस्तानी नही है उन्है देश से प्रेम नही है एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराजसिंह द्वारा 16 सितंबर 2024 को इन्दौर मे कहा कि राहुल गांधी इस देश का नंबर वन आतंकवादी है ना तो इनका कोई धर्म है इन्है किसी के साथ सारोकार नही है हिन्दुस्तान से इनका कोई लेना देना नही है। जबकि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी के पिता स्वः राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है, उनकी दादी स्वः इंदिरा गांधी ने देश के लिए शहादत दी है तथा राहुल गांधी की रगो मे उनका ही रक्त बह रहा है वह सच्चे देश भक्त है उनके प्रति अपशब्दो का सार्वजनिक रूप से प्रयोग कर उनका अपमान किया गया है।

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा आवेदन सौंपकर केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीतसिंह बिट्टु एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराजसिंह पर भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कठोर से कठोर दंड दिलाये जाने की मांग की है। इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल, न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधी अर्पित ग्रेवाल, पार्षद बबलु सोनेर, दिनेश यादव, हीरालाल, विष्णु चैधरी, धीरज पाटीदार, ब्रजपालसिंह सिसौदिया, लक्की सोनगरा (बिश्नोई), विपीन डांगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें