ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: सम्पूर्ण स्वास्थ्य अभियान अंतर्गत एक मार्च से आरंभ किया अभियान 6396 व्यक्तियों का सिकल सेल परीक्षण कर की स्क्रेनिंग


469 व्यक्ति संभावित सिकल सेल एनिमिया बीमारी से ग्रस्त पाये गये,जिले मे वर्ष भर चलाया जायेगा अभियान

धार। सम्पूर्ण स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत सिकल सेल एनिमिया बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रदेश के समस्त आदिवासी क्षेत्रो के जनजातीय छात्रावासों, स्कूलों आदि के बच्चों, गर्भवति माताओ का परीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिरीष रघुवंशी को निर्देशित किया कि जिले में सम्पूर्ण स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत समस्त आदिवासी स्कूला,े छात्रावासों एवं शैक्षणिक संस्थानो मे निवासरत एवं अध्ययनरत समस्त बच्चो, गर्भवति महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उपचार किया जाये। जिसमे सिकल सेल एनिमिया, थैलेसिमिया एवं एनिमिया आदि इस अभियान के मुख्य उददेश्य है। साथ ही व्यक्तियों तथा विद्यार्थियों की आभा आई.डी. बनाने के साथ-साथ परीक्षण करना जैसे ब्लड प्रेशर, हाईट, वजन एच.बी. टेस्ट, टी.बी. टेस्ट, मोनटेक्स टेस्ट, लेप्रोसी एवं फ्लोरोसिस बीमारी का परीक्षण करना है। साथ ही जीवन चक्र आधारित रणनिति अपनाते हुऐं 5-10 वर्षीय बच्चों, 10-19 वर्षीय बालक बालिकाओ मे आयरन फोलिक एसिड एवं एल्वेण्डाजोल का अनूपूरण देना एवं गर्भवती माताओ को परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है, जिसमे मुख्य रूप से आयरन सुक्रोज एवं आयरन फोलिक ऐसिड कॅल्शीयम एवं मल्टी विटामिन की दवाईयों आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना है।
सम्पूर्ण स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रघुवशी ने बताया गया कि सम्पूर्ण जिले मे करीब 23 जाँच दल का गठन किया जाकर जिसमे मुख्य रूप से सिकल सेल एनिमिया, क्लेक्ट लिप, क्लेक्ट पेलेट (कटे फटे होठ एवं तालू) क्लब फूट, डाउन सिन्ड्रोम, मोतियाबिन्द का परीक्षण कर ग्रस्ति व्यक्तियों को उपचारित एवं रेफर किया जाता है। सम्पूर्ण स्वास्थ्य अभियान अंतर्गत एक मार्च से आरंभ किया जाकर अभी तक करीब 6396 व्यक्तियों का सिकल सेल परीक्षण कर स्क्रेनिंग की गई है। जिसमे करीब 469 व्यक्ति संभावित सिकल सेल एनिमिया बीमारी से ग्रस्त पाये गये है जिनका अंतिम परीक्षण जिला अस्पताल मे जिला स्तरीय टीम के द्वारा जाँच कि जावेगी एवं आवश्यक उपचार व परामर्श उपलब्ध कराया जायेगा।

यह अभियान वर्ष भर चलाया जायेगा
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा सिकल सेल एनिमिया एवं स्वास्थ्य की दृष्टि को गंभीरता से लेते हुऐं लोगो को जाँच करवाने हेतु अपील की गई है एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने विभाग के द्वारा सिकल सेल एनिमिया बीमारी का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करे। चूंकि सिकल सेल एनिमिया एक गंभीर अनुवांशिक बीमारी है, जो अगर किसी एक व्यक्ति को हो जाती है तो पीड़ी दर पीडी पिडित होने की संभावना बनी रहती है। सिकल सेल एनिमिया से ग्रस्ति व्यक्ति मे निम्न लक्षण बने रहते है जैसे थकान और सांस लेने में तकलीफ, शारीरिक विकास धीमा, बार-बार संक्रमण होना, आँखो की समस्या, अंधापन, पीलिया जैसे त्वचा का पीला पड़ना और आँखो का सफेद होना, पीली त्वचा व नाखून इन सभी संभावित लक्ष्णो के साथ व्यक्ति ग्रसित रहता है। अतः स्वास्थ्य विभाग जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारीयों को लिखित एवं मौखिक आदेश देते हुए व्यक्तियों की सिकल सेल एनिमिया की जाँच करवाये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जिले के सभी मैदानी कार्यकर्ताओं के द्वारा भी इस बीमारी को गंभीरता से लेते हुऐं, व्यक्तियों का परीक्षण किया जाने लगा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें