ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: विद्युत कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के उपयोग हेतु दिया गया प्रशिक्षण


विद्युत दुर्घटना घटित होने पर प्राथमिक उपचार के बार मे डाॅ जैन ने दी जानकारी

राजगढ। दो दिवसीय विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विद्युत वितरण संभाग राजगढ़ में किया गया। शिविर में विद्युत कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए सावधानी पूर्वक कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने हेतु शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का सीधा-सीधा उद्देश्य कर्मचारियों की जान और माल को सुरक्षित रखते हुए अपने कर्तव्य को कैसे पूरा किया जाए इस पर प्रशिक्षण पूर्णता धारित था ।  दूसरी कार्यशाला गुरुवार को शेष रहे कर्मचारियों के लिए आयोजित की जाएगी । डॉ. एम.एल. जैन द्वारा विद्युत दुर्घटना घटित होने पर सी.पी.आर. देने एवं प्राथमिक उपचार करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। सहायक यंत्री  पी.एम. परमार एवं  प्रशांत डोंगरे द्वारा सुरक्षा नियमो के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक यंत्री विद्युत सुरक्षा विभाग मुकेश दुबे धार एवं विशेष अतिथि डॉ. एम.एल.जैन चिकित्सा अधिकारी सरदारपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालन यंत्री  बी.एम. गुप्ता कार्यपालन यंत्री राजगढ़ संभाग द्वारा की गई। कार्यक्रम में कई लाइनमैन एवं पावर ग्रिड अधिकारियों ने अपना प्रशिक्षण के बाद अनुभव साझा किया  कार्यक्रम का संचालन विकासखंड योग प्रभारी  अश्विनी दीक्षित द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन  श्याम रायकवार सहायक यंत्री राजगढ़ द्वारा माना गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें