: गोलपुरा मे भराया क्षेत्र का पहला भगोरिया हाट,बडी संख्या मे ढोल मादल के साथ पहुंचे दल
Admin
Wed, Mar 1, 2023
जयस नेता गामड़ व एसडीओपी ने नर्तक दलो को पुरस्कृत कर किया उनका सम्मान

सरदारपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम गोलपुरा बुधवार को आदिवासी लोक संस्कृति के पर्व भगोरिया उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र मे गोलपुरा मे प्रथम भगोरिया हाट मे बडी संख्या मे समाजजन अपनी संस्कृति का निर्वहन करते हुऐ बडी संख्या मे लोग पहुंचे । ढोल मादल के साथ टीमों ने अपनी अपनी संस्कृति की प्रस्तुति दी । क्षेत्र के जयस युवा नेता राजेन्द्र सिंह गामड ने बताया कि गोलपुरा से भगोरिया हाट होली पर्व शुरु हो रहा हैं समाजजन होली की त्योहारी हेतु अपनी जरूरत की सामग्री खरीद रहे हैं साथ ही अपनी रीति रिवाज संस्कृति को संजोए रखने हेतु ढोल मादल के साथ यह भगोरिया हाट हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत गोलपुरा सरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवी तोलाराम गामड़ द्वारा डोल मादल गैर एवं आदिवासी नर्तक दल को साल श्रीफल व लिफाफा देकर सम्मानित किया। इस दौरान सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेडा ,तोलाराम गामड़,रुगनाथ पटेल बहादुर कटारा आदि उपस्थित थे। सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन