ब्रेकिंग

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

बदनावर के अखलाक मंसूरी पवित्र हज बेतुल्लाह यात्रा के लिए हुए रवाना,इस्तकबाल कर दी बिदाई

देश की 10 “सेफ सिटीज” में मध्यप्रदेश से एकमात्र धार का चयन, 10 करोड़ की मंजूरी, श्रीमती सावित्री ठाकुर के प्रयास लाए रंग

ब्राम्हण समाजजनो ने उत्साह से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अभिषेक किया महाआरती करके बाटी प्रसादी

सूचना

सरदारपुर : सब जेल का न्यायाधीशों ने किया निरिक्षण, बंदियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का भी हुआ आयोजन

Bakhtavar Express

Fri, Feb 27, 2026

सरदारपुर। संजीव कुमार अग्रवाल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय धार एवं प्रदीप कुमार सोनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण धार, हेमन्त कुमार यादव अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण सरदारपुर, अब्दुल्ला अहमद तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सरदारपुर द्वारा द्वारा शुक्रवार को सरदारपुर की सब जेल का निरीक्षण किया गया।

वही सब जेल सरदारपुर में निरूद्ध समस्त बंदियों हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी संपन्न हुआ। जिसमें समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके स्वास्थ्य भोजन रहने की व्यवस्था एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध में के बारे में जानकारी ली गई। वही बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिये गये। इस दौरान संजय कुमार परमार सहायक जेल अधीक्षक, सियाराम लिमनपुरे वारंट शाखा प्रभारी एवं दुर्गाशंकर मरोला तकनिकी सहायक सहित जेल स्टॉफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें