ब्रेकिंग

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

सूचना

: बडगौदा मे आदिवासी युवक-युवती की मौत का मामला  विधानसभा मे गूंजा ,सरदारपुर विधायक ग्रेवाल ने लगाया स्थगन प्रस्ताव


कांग्रेसी विधायकों ने किया सदन का बहिगर्मन,मृतकों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और शासकीय नौकरी की मांग

https://youtu.be/HS7qPfcjLDQ

इंदौर जिले के बडगौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र मे दिनांक 16 मार्च 2023 को स्थगन प्रस्ताव रखकर विस्तृत चर्चा की मांग करते हुए साथी विधायकों के साथ विधायक ग्रेवाल द्वारा सदन का बहिगर्मन कर दिया गया। विधायक ग्रेवाल द्वारा लगाए गए स्थगन प्रस्ताव मे उल्लेख किया गया है कि इंदौर जिले के बडगौदा थाना क्षेत्र की डोंगरगांव पुलिस चौकी के अंतर्गत गवली पलासिया मे दिनांक 15 मार्च 2023 की रात्रि मे 22 वर्षीय आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म पर युवती से निर्ममता से हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही आदिवासी समाजजन युवती के शव को लेकर संबंधित थाने पर पहुंचे और दोषियो को गिरफ्तार करने की मांग की गई तो पुलिस प्रशासन द्वारा आदिवासी समुदाय पर लाठीचार्ज कर दिया गया एवं हवाई फायर भी किए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज मे कई आदिवासी घायल हो गए एवं आदिवासी समुदाय के युवक भेरूलाल की मृत्यु हो गई। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा मे मीडिया के माध्यम से चर्चा करते हुए पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच करते हुए दोषियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की एवं मृत युवक-युवती के परिजनों को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक-एक व्यक्ति को शासकीय नौकरी प्रदान करने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें