: कमलेश का कोरोना कनेक्शन नजर आ रहा संदिग्ध,पुलिस ने बयान के लिये बुलाया कमलेश को
Sun, Apr 16, 2023
जल्द होगा मामले का पर्दाफाश,अस्पताल का रिकार्ड या फिर खुद कमलेश बंया करेगा सच ?
यह चित्र कोरोना की दुसरी लहर मे बडोदा के श्मशान का है जहा पर कडोदकला क्षैत्र के एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद परिजन अंतिम संस्कार की क्रिया करवाते हुये।
धार । कोरोना मे उपचार के दौरान बड़ौदा मे बदनावर तहसील के गांव कडोदकला निवासी कमलेश पाटीदार की मौत और उसके दो साल बाद अचानक कमलेश का आना भले ही कोई चमत्कार हो या फिल्मी कहानी की तर्ज पर कुछ हकीकत हो लेकिन शुरुआती तफ्तीश मे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। शनिवार को जहा सरदारपुर तहसील का गांव बडवेली जहा पर कमलेश के मामा रहते है वही कमलेश का खुद का गांव बदनावर का कडोद कला सुर्खियो मे रहा। मीडिया मे मामला हाईलाइट होने के बाद जिले के आला अधिकारियों ने मामले को लेकर संज्ञान लिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने कमलेश के बयान दर्ज कर शुरुआती जांच भी आरंभ कर दी है वही कमलेश के मेडिकल चैकअप की बात भी कही जा रही है।
वैसे कोरोना मे जिस तरह कमलेश के साथ उपचार के बाद उसकी मौत बताकर उसके दाह संस्कार की जो बात बताई जा रही है वह किसी के गले नहीं उतर रही है। इस दौरान क्षेत्र के कुछ लोगो की भी बडोदा मे कोविड मे मृत्यु होने पर बकायदा शव की शिनाख्त करवाकर परिजनो की उपस्थिती मे दाह संस्कार करवाया गया वही मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये भी कागजी कार्यवाही की गई। वैसे मामला हाई लाईट होने के बाद पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारियों की नजरे इस पर है। जिस मे पुलिस बिंदुवार जांच कर जल्द से जल्द पुरे मामला का पर्दाफाश कर सकती है।
वही कमलेश के द्वारा जिस प्रकार दो वर्ष बाद अचानक फिल्मी कहानी की तर्ज पर परिवार वालो के बीच आना किसी के गले नहीं उतर रहा है। वैसे जांच के कुछ बिंदु हमार नजरो मे है जिसका हम अभी खुलासा नही कर सकते। वैसे जिन बिंदुओ पर जांच होगी उससे जल्दी ही मामले का खुलासा हो जायेगा। साथ ही बडोदा मे धीरज हॉस्पिटल जहा पर कमलेश का उपचार हुआ वह बडौदा का नामी अस्पताल है और कोई बड़ा अस्पताल इस तरह अपनी प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिये ऐसा कोई कार्य नहीं कर सकता है।
वैसे इस मामले का पूरा पर्दाफाश धीरज अस्पताल का रिकार्ड या फिर खुद कमलेश ही करेगा ? यह सबसे बड़ा प्रश्न है।
-
: लक्ष्मण तिवारी सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी बने
Sun, Apr 16, 2023
सरदारपुर। नगर में 22 मार्च को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज उत्साहित हैं। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने के लिए सर्व ब्राह्मण समाज जनों की बैठक समाज के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष बीजे उपाध्याय के सानिध्य में रखी गई। जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी, एवं लक्ष्मण तिवारी को मीडिया प्रभारी सर्वानुमति से मनाया गया। समिति अध्यक्ष जोशी ने बताया 22 मार्च को परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए समिति द्वारा दो दिन पूर्व नगर के समाजजनों के घर घर पहुंचकर निमंत्रण पत्र वितरण किया जाएगा। इन्होंने बताया 18 मार्च को फिर अंतिम बैठक बस स्टैंड प्राचीन श्री राम मंदिर में रात 8 बजे रखी गई है। बैठक के दौरान वरिष्ठ समाज जनों की उपस्थिति में भगवान परशुराम की शोभायात्रा को लेकर यात्रा मार्ग एवं समाज हित में चर्चा की जाएगी। समिति ने सर्व ब्राह्मण समाज जनों से बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।
: 7 वर्षीय बालक हरमीन खान ने रोजा रखा
Sun, Apr 16, 2023
सरदारपुर। रमजान का पाक महीना जारी है मुस्लिम समाज जनों द्वारा रोजे रखकर एवं कुरान पाक की तिलावत कर खुदा की इबादत की जा रही है।। समाजजनो द्वारा रोजे रखकर अल्लाह से परिवार सहित देश, प्रदेश की खुशहाली सुख समृद्धि की दुआ की जा रही है। मुस्लिम समाज द्वारा रमजान महिनें का गुरुवार को 21 वा रोजा रखा गया। इसी के अन्तर्गत नगर के सेवानिवृत्त कृषि उपज मंडी सचिव एवं पेंशनर संघ के इंदौर संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद खान की बेटी की 7 वर्षीय पुत्र हरमेन पिता मोहसिन खान ( झाबुआ) द्वारा भी गुरुवार को 21 वे रोजे पर पहला रोजा रखा गया। बालक द्वारा पहला रोजा रखने पर खान परिवार ने खुशी जताई। परिजनों द्वारा बच्चे के लिए अल्लाह से ताउम्र की खुशी की दुआ की गई।
-