: विवाह पत्रिका बांटने गए बालक पर गिरी आकाशीय बिजली हुई मौत
Sat, May 11, 2024
सरदारपुर। बीते 2-3 दिन से क्षेत्र में आएं मौसम में परिवर्तन से तेज हवा आंधी के साथ ही आसमान में गरज-चमक हो रही है। वही आज शाम राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोदा में आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिरोदा निवासी 15 वर्षीय बालक प्रवेश पिता कन्नू पर आकाशीय बिजली गिर गई। परिजन बालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बालक के परिजनो ने बताया कि बालक प्रवेश अपने रिश्तेदार के साथ विवाह के आमंत्रण की पत्रिका बांटने जा रहा था। इस दौरान लघु शंका के लिए गांव के बहार रोड़ पर खड़ा था। इसी दौरान तेज हवा आंधी में आकाशीय बिजली गिर गई। बालक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। इधर बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. नितिन जोशी ने बताया कि बालक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। बालक के परिजन उसे मृत अवस्था मे अस्पताल लेकर आए थे।
: पुलिस एवं सशस्त्र बल के जवानो ने फ्लेग मार्च निकाला
Sat, May 11, 2024
अमझेरा। लोकसभा चुनाव को लेकर अमझेरा पुलिस एवं अन्य प्रदेश से चुनाव ड्यूटी मे आये सशस्त्र बल के जवानो ने अमझेरा एवं दसाई मे फ्लेग मार्च निकाला । अमझेरा पुलिस थाने से अस्पताल मार्ग, भोई मोहल्ला, जेन मंदिर मार्ग, कालोनी आदि क्षेत्रों मे साईरन् बजाती गाड़ियों के साथ बड़ी संख्या पुलिस जवान निकले। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया ने बताया की लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हो इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे फ्लेग मार्च निकाला गया है जिसमे एस एस बी सी आर पी एफ सहित राजस्थान पुलिस एवं स्थानीय स्टॉफ मौजूद रहा।
: उत्साह से मनाया परशुराम जन्मोत्सव
Fri, May 10, 2024
अमझेरा। सर्व ब्राह्मण समाज अमझेरा द्वारा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर मे समाज जनो द्वारा भगवान श्री परशुरामजी के चित्र का विधिवत पूजन एवं महाआरती का आयोजन कर प्रसादी वितरण किया गया। जिसके बाद संगीतमय भजन किर्तन भी किये गए । बड़ी संख्या मे समाज जन उपस्थित रहे।