: पोषण पखवाडे अभियान मे पोषण प्रदर्शनी लगा कर दी जानकारी
Mon, Apr 21, 2025
सरदारपुर। पोषण पखवाडा अभियान के अंतर्गत ग्राम बडोदिया मे आंगनवाडी केंद्र क्रमांक 1 ,2 एंव 3 क ेद्वारा पोषण प्रदर्शनी लगाई जाकर गर्भवती,धात्री,एंव अन्य महिलाओ को पोषण से संबधित जानकारी दी गई। जिसमे महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सुश्री आशा ताहेर,आंगनवाडी कार्यकर्ता हेमलता पाटीदार,प्रितीबाला सोंलकी,लक्ष्मी बारिया,सहायिका सुनिता झाला,राजुबाई,गोदीबाई आदि उपस्थित थी।
: लीलाबाई राठौर का निधन
Sat, Apr 19, 2025
खुंटपला । राठौर (सेन) समाज की वयोवृद्ध लीलाबाई राठौर को विगत दिवस देवलोकगमन हो गया। आप रमेश चंद्र राठौर,गोपाल राठौर,दुग्ध समिती खुटपला के सचिव सुरेश राठौर एंव मोहनलाल राठौर की माताजी थी । स्थानीय मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। शवयात्रा मे बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन,समाजजनों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
: अमझेरा मे सीसी रोड निर्माण का विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया भूमिपुजन,विकास कार्यो मे कोई कमी नही आएगी - विधायक ग्रेवाल
Sat, Apr 19, 2025
अमझेरा। ग्राम पंचायत अमझेरा मे विधायक निधी से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल ने भूमिपुजन किया। आवागमन मे सुविधा के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधीयो एवं ग्रामीणो द्वारा कई समय से सीसी रोड निर्माण की मांग की जा रही थी जिस पर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा विधायक निधी से 4 लाख की लागत से शोभाराम जमरा के घर से बलराम वानिया के घर तक सीसी रोड निर्माण की सौगात प्रदान की गई, जिसका शुक्रवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा भूमिपुजन किया गया। भूमिपुजन कार्यक्रम मे सरपंच मन्नुबाई शिवा मकवाना, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल मुकाती, मण्डलम अध्यक्ष लोकेश हामड, उपसरपंच अर्जुन मोहनिया, वरिष्ठ नेता शौकत बाबा, राम केवट, चांद शैख, सचिव गोपाल कुमावत आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।