अमझेरा : अमझेरा दसाई मण्डल की कामकाजी बैठक सम्पन्न
Thu, May 7, 2026
अमझेरा। भारतीय जनता पार्टी अमझेरा दसाई मण्डल की कामकाजी बैठक ग्राम केशरपुरा में सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डल के समस्त पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष एवं मण्डल के प्रभारी महेश रावला, मण्डल अध्यक्ष विजय दीक्षित, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र रघुवंशी, भगवान दास खण्डेलवाल, रवि पाटीदार, एडवोकेट मुकेश केवल जी ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की । मुख्य अतिथि महेश रावला एवं मण्डल अध्यक्ष विजय दीक्षित ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शुभम दीक्षित एवं आभार प्रकाश पाटीदार ने माना। बैठक में भारतीय जनता की रीति नीति से प्रभावित होकर ग्राम खोदरा के कांग्रेस कार्यकर्ता गुलाब महावीर एवं ग्राम बालोदा के भेरूलाल कामदार ने भाजपा की सदस्यता ली अतिथियों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सरपंच राकेश इम्लियार, साधना भाटी, राज श्री रावत आदी अन्य मौजूद थे।
खेल : खेलों से शारीरिक बोध्दिक विकास होता है खिलाड़ी खेल भावना से खेले - तिवारी
Tue, May 5, 2026
सरदारपुर। खेलों से खिलाड़ियों का बोध्दिक विकास होता है, खिलाड़ी हमेशा खेल भावना दिखाकर खेले। पराजित होने पर निराश नहीं होकर अगले प्रयास में अच्छा प्रदर्शन करके विजय हासिल करे। यह बात सोमवार को खेल परिसर मैदान पर चल रहें 10 दिवसीय सरदारपुर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा लीग क्रिकेट टेनिस बॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर लक्ष्मण तिवारी ने कहीं। मयंक गर्ग, हर्ष तिवारी ने कहा ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए, इससे युवा खिलाड़ियों की प्रतिभाए सामने आती है, जो कि खिलाड़ियों की भविष्य को तय करतीं हैं। कहां कि यह आयोजन प्रशंसनीय है, साथ ही आयोजन कर्ता बंधाई के पात्र हैं।
अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय के बाद सिक्का उछालकर क्रिकेट खेल की शुरुआत की गई। मैंच धुरंधंर और सुदर्शन क्रिकेट क्लब के बीच हुआ, टांस सुदर्शन क्लब ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टेनिस बॉल प्रतियोगिता के 8 ओवर के खेल में पहले पायदान पर मोहसिन खान और विवेक बैरागी मैदान में उतारे गए। खांन ने पहले ओवर की पहली बाल में छक्का जड़कर अच्छी शुरुआत की गई, लेकिन दुसरी बाल पर बाउंड्री पर विपक्ष खिलाड़ी द्वारा कैंच छोड़कर जीवन दान मिल गया। जिसका भरपूर लाभ उठाते हुए खांन ने 18 गेंद पर 10 छक्के जमाकर 64 रन बनाए। इस अवसर पर उपस्थित सेंकड़ों खेल प्रेमी प्रशंसकों को मदमस्त कर दिया। और विरुद्ध टीम धुरंधंर क्रिकेट क्लब को 136 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया। जो कि 8 ओवर के खेल में धुंरंधंर क्लब जीत हासिल नहीं कर पाएं,और सुदर्शन चक्र क्लब 17 रन से विजय रही। मैन आफ द मैच मोहसिन खांन रहे। यह आयोजन सार्थक स्पोर्ट्स क्लब सरदारपुर द्वारा प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए किया जा रहा है। शैखर कामदार ने बताया कि समापन 10 मई को किया जाएगा। रात्रिकालीन मैच आयोजन को लेकर नगर के खेल प्रेमियों मैं उत्सुकता भरी हुई है,रात 12 से 1 बजे तक खेल प्रेमी क्रिकेट खेल का आनंद लें रहें हैं।
बैठक : नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव
Fri, May 1, 2026
बरमंडल । नगर केमिस्ट एसोसिएशन का गठन किया गया । शुक्रवार को श्री गोवर्धन गौशाला बरमंडल में नगर केमिस्ट एसोसिएशन का गठन हेतु सभी केमिस्ट की सामुदायिक मीटिंग रखी गई इस मीटिंग में डॉक्टर गोवर्धन मारू, महेश महेश्वरी, संदीप जाट, राहुल मारू ,हितेश मारु, मोहित मारु, घनश्याम मारु, विजय मारु ,शुभम मारू ,लखन मारु, अर्जुन मारु, सभी उपस्थित थे मीटिंग में सर्वसम्मति से संरक्षक डॉ गोवर्धन मारू को, एवं महेश माहेश्वरी को बनाया गया, अध्यक्ष संदीप जाट को , उपाध्यक्ष शुभम मारु को, सचिव मोहित मारू को, कोषाध्यक्ष लखन मारू को, सह सचिव घनश्याम मारु, को बनाया गया, नगर केमिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी को बधाई दी गई।