ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: उद्योग मंत्री दत्तीगांव के प्रयासों से हातोद मे आकर ले रही क्राफ्ट पेपर इकाई अगले माह होगी आरंभ


18 हेक्टर मे आकार ले रहा कारखाना, प्रथम फैज का निर्माण अंतिम चरण मे
हातोद मे उद्योगों की स्थापना से सरदारपुर तहसील मे खुलेंगे आर्थिक समृद्धि के द्वार  

https://youtu.be/BujgVlcKh9Y

आरिफ शेख

सरदारपुर। धार जिले मे एशिया की सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी पीथमपुर स्थित है। जिले मे वैसे तो और भी कई स्थानों पर उद्योगों की स्थापना होकर रोजगार के द्वार खुले हुये है। वही सरदारपुर तहसील के गांव हातोद मे पिछले पाॅच वर्षो से आकार ले रहा औद्योगिक क्षेत्र मे अगले माह से पहली इकाई आरंभ हो जायेगी। सरदारपुर तहसील के निवासी बदनावर विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने जब से उद्योग मंत्री की कमान संभाली है तभी से सरदारपुर और बदनावर क्षेत्र मे उनके द्वारा उद्योगों की स्थापना के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे है।
एक वर्ष पूर्व हातोद मे 17.75 हेक्टेयर भूभाग पर 150 करोड़ की लागत से पहला उद्योग आकार लेने लगा है। यहां पर अमृत पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा क्राफ्ट पेपर का बडा कारखाना डाला जा रहा है। इस इकाई के प्रथम फेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण मे होकर पहले फेज से मार्च माह मे उत्पादन आरंभ कर दिया जायेगा। पहले फेज मे करीब क्षेत्र के 350 लोगों को रोजगार मुहैया कराया जायेगा।
वैसे आने वाले समय मे हातोद मे और भी कई छोटे बड़े उद्योगों की स्थापना होगी। जिससे क्षेत्र मे आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलने के साथ आदिवासी बाहुल्य सरदारपुर तहसील विकास के एक नये आयाम पर अग्रसर होगा। हातोद मे औद्योगिक क्षेत्र मे पानी की कमी को देखते हुए एमपीआरडीसी उज्जैनी से पाइपलाइन के जरिये पानी मुहैया करवाने की और अग्रसर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें